
वैली ऑफ फ्लावर्स की सबसे बड़ी खासियत यहां हर साल होने वाला दुर्लभ फूलों का खिलना है. बारिश शुरू होते ही पूरी घाटी गुलाबी, बैंगनी, नीले, सफेद और पीले फूलों से भर जाती है. यहां हिमालयन ब्लू पॉपी, ब्रह्म कमल, कोबरा लिली और कई औषधीय पौधों की प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं.