बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस और हसबेंडरी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन नीट यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों ने 2026 में नीट यूजी की परीक्षा दी है, वह भी इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. एलिजिबल उम्मीदवार अब बीएचयू के एडमिशन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
कब तक कर सकेंगे आवेदन?
बीएचयू ने साफ कर दिया है कि इस कोर्स में दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. जो उम्मीदवार तय समय सीमा तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए, उन्हें सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. ऐसे में इच्छुक छात्रों को समय रहते अपना आवेदन पूरा करना होगा.
तीन राउंड में होगा सीट अलॉटमेंट
बीएचयू इस कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया कुल तीन सीट अलॉटमेंट राउंड के जरिए पूरी करेगा. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2026 है. इसके बाद पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट 28 सितंबर 2026 को जारी होगी. दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 1 अक्टूबर 2026 को और तीसरी सीट एलॉटमेंट लिस्ट 5 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी. अगर इन तीनों राउंड के बाद भी कोई सीट खाली रह जाती है, तो उन्हें भरने के लिए माॅप-अप राउंड के तहत 14 अक्टूबर 2026 को खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें-इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन, BCA-BSC मैथ्स का नया कट ऑफ जारी
कैसे करें आवेदन?
बीएचयू वेटरनरी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं. सबसे पहले बीएचयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.bhu.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद बीवीएससी एंड एएच प्रोग्राम के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी एक्टिव ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके एक नया अकाउंट बनाएं. इसके बाद जरूरी एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल भरें और अपना नीट यूजी 2026 रोल नंबर और स्कोर दर्ज करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट करें और आवेदन सबमिट कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले उसमें भरी गई सारी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें. खास तौर पर नीट यूजी 2026 का रोल नंबर और स्कोर सही दर्ज करना जरूरी है. जिससे किसी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि सभी छात्र आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना पहले ही अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें. ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी दिक्कत या जल्दबाजी से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें-NEET UG Round 2 में 659 नई मेडिकल सीटें जुड़ी, 11302 सीटें पूरी तरह खाली
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI