बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन 73 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर ऋतिक ने अपनी मां को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर मां के लिए अपना प्यार जाहिर किया.
ऋतिक रोशन ने शेयर की मां पिंकी रोशन की तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां पिंकी रोशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां पर खूब प्यार लुटाया. पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा. 73वां जन्मदिन मुबारक हो. किसी ने मुझसे पूछा कि पार्टी कहां है? तो मैंने कहा, वो खुद ही पार्टी हैं! मम्मा, आप जिस भी कमरे में जाती हैं, वहां रौनक आ जाती है. आप जैसी कोई और नहीं है. मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’
73 साल की उम्र में फिट हैं पिंकी रोशन
तस्वीरों में पिंकी रोशन का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. 73 साल की उम्र में भी वो काफी फिट और स्मार्ट लग रही हैं. तस्वीरों में वो मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज देती नजर आ रही हैं. ऋतिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट बॉक्स में पिंकी रोशन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं.
राकेश रोशन की पत्नी हैं पिंकी रोशन
बता दें कि फिल्ममेकर राकेश रोशन ने 22 अप्रैल, 1971 को पिंकी रोशन से शादी की थी. पिंकी रोशन जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं. राकेश और पिंकी के दो बच्चे हैं- ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन.
पिंकी अपनी फिटनेस और जिम वर्कआउट के लिए भी जानी जाती हैं. 73 साल की उम्र में भी वो नियमित रूप से वेटलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट और दूसरी एक्सरसाइज करती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस और वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं.