‘सनम तेरी कसम’ फेम मावरा होकेन ने बेटे को दिया जन्म, रिवील किया नाम

555367ff6191b244aa79c1a90cecdebd17928399033281296 original


बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फेम और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन मां बन गई हैं. उनके घर बेटे की किलकारी गूंजी है. मावरा और उनके पति अमीर गिलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है. कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है.

खुशखबरी देने के साथ ही, अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. फैंस कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं.

मावरा होकेन बनीं मां
मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने साल 2025 में शादी की थी और अब वे पैरेंट्स बन गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में उनके पति अमीर गिलानी  प्यार से अपने बेटे को देखते नजर आ रहे हैं. दोनों ने अपने बेटे के जन्म का ऐलान करते हुए उसका नाम भी बताया. उन्होंने बेटे का नाम ‘सैयद अजमार हुसैन कमाल गिलानी’ रखा है.

इस खबर के सामने आते ही फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने कपल को बधाई दी और उनके लिए शुभकामनाएं दीं.

बता दें, मावरा होकेन और अमीर गिलानी एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं. दोनों ने कई टीवी ड्रामा में साथ काम किया है और पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसके बाद दोनों ने 5 फरवरी 2025 में शादी की थी.  अब पहले बच्चे के जन्म के साथ उनकी जिंदगी में खुशियों का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है.

मावरा होकेन का करियर
बता दें, मावरा होकेन पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने वीजे के तौर पर एआरवाई मुसिक से अपना करियर शुरू किया और 2011 में टीवी सीरियल ‘खिचड़ी साल्सा’ से एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘एक तमन्ना लहसिल सी’, ‘निखर गए गुलाब सारे’, ‘आंगन’ (2018), ‘दासी’, ‘सबात’ और ‘नीम’ जैसे पाकिस्तानी शोज में काम किया है.

उन्होंने साल 2016 में रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे थे. इस फिल्म से उन्हें भारत और दुनिया भर में काफी पहचान मिली.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *