2027 का विश्वकप खेलेंगे विराट कोहली, रोहित को करना होगा खुद को साबित, पूर्व क्रिकेटर ने क्या कुछ कहा जानिए

45d6c8a391de193acfec37c38f1fa0ba17806413050801430 original


भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम का कहना है कि विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और रनों की भूख से अगले साल होने वाले, वनडे विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं को पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया है, लेकिन रोहित शर्मा को आईसीसी के इस टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करना होगा.

कोहली और रोहित दोनों अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और माना जा रहा है कि विश्व कप 2027 के बाद वह इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे.

करीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी. उन्हें अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देना होगा’’.

यह भी पढ़ें – IND Vs PAK HOCKEY SEMI FINAL 2026: आज भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला, अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीतकर कौन बनाएगा फाइनल में जगह

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चयनकर्ता अगले छह महीनों में रोहित के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेंगे. ताकि यह तय कर सकें कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है या नहीं. लेकिन विराट कोहली के बारे में मुझे पूरा यकीन है कि वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं और वह वनडे विश्व कप में भाग लेंगे’’.

करीम ने कहा, ‘‘कोहली का प्रदर्शन और फिटनेस शानदार रही है और उनमें रनों की भूख पहले की तरह बनी हुई है. उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है’’.

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. जबकि रोहित को इस श्रृंखला में खेलने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. 

विराट का खेलना तय है.

सबा करीम ने कहा कि दिग्‍गज बल्‍लेबाज विराट कोहली के स्‍थान पर कोई संकट नहीं है. करीम के मुताबिक चयनकर्ता पूरी तरह संतुष्‍ट हैं कि कोहली फिट हैं और 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप का वो हिस्‍सा होंगे. उन्‍होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विराट को चयनकर्ताओं को कुछ साबित करने की जरूरत है’.

यह भी पढ़ें – French Open 2026: फाइनल में पहुंचीं मीरा आंद्रीवा, यूक्रेनी खिलाड़ी ने फिर नहीं मिलाया हाथ, फोटो खिंचवाने से भी किया इनकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *