Investment Scheme: सोशल मीडिया भी इन दिनों खबरों का जरिया बन गया है. लेकिन लोग भूल जाते हैं कि सोशल मीडिया पर आने वाली सभी खबरें सच नहीं होती हैं. ऐसे में वो कई अलग- अलग तरह के स्कैम का निशाना बन जाते हैं. वैसे हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी नजर आ रहे हैं और वो किसी निवेश स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई?
क्या है पूरी खबर?
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी किसी निवेश स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. जिसमें 22 हजार रुपये का निवेश करने पर हर महीने 3.5 लाख रुपये की कमाई होगी. हालांकि अब खुद सरकार की तरफ से इस वीडियो की सच्चाई सामने लाई गई है.
ये भी पढ़ें: Stock News: 20 रुपए से कम के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, सालाना मुनाफे में 37% तक का बंपर उछाल
क्या है सच्चाई?
सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक के द्नारा इस खबर की सच्चाई सामने आई है. एजेंसी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है और इसे पूरी तरह से फेक बताया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 22,000 रुपये का निवेश करके हर महीने 3.5 लाख रुपये तक कमाने वाली किसी निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं.’
आगे इस खबर की सच्चाई को उजागर करते हुए लिखा गया है, ‘PIB फैक्ट चेक के अनुसार: ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है और AI की मदद से बनाया गया है. भारत सरकार या प्रधानमंत्री ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है. किसी भी निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी जानकारी आधिकारिक सरकारी स्रोतों से जरूर जांच लें’.
ये भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI क्यों बेचता है विदेशी मुद्रा? क्यों जरूरी है डॉलर की बिक्री?
इसके आगे एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कहा है कि ऐसे किसी भी वीडियो और मैसेज से सावधान रहें और उन्हें आगे शेयर न करें. इसके अलावा ऐसे किसी भी भ्रामक वीडियो और संदिग्ध या फर्जी जानकारी आने पर उसकी शिकायत PIB फैक्ट चेक से की जाए.