UP Police Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, जानें जरूरी नियम और कैसे मिलेगी बस-ट्रेन की सुविधा?

954a81bceb6d49f1551f2078c653bd5d17808844401111257 original


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज (8 जून) का दिन बेहद अहम है. पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं देने और खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं का असल इम्तिहान आज से शुरू हो रहा है. दरअसल, आज यानी 8 जून से उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही (कॉन्स्टेबल) भर्ती परीक्षा का आगाज हो रहा है.

इस महापरीक्षा में पूरे राज्य और अन्य जगहों से करीब 29 लाख नौजवान अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. ऐसे में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां और रणनीतियां चाक-चौबंद कर ली हैं. लगातार तीन दिन यानी 8, 9 और 10 जून को होने वाली इस परीक्षा को दो अलग-अलग पालियों में बांटा गया है.

परीक्षा का समय और जरूरी नियम

परीक्षा देने के लिए घर से निकलने वाले हर एक उम्मीदवार को परीक्षा से जुड़े कुछ तय नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. सबसे अहम बात यह है कि हर छात्र को अपने साथ अपना एक वैध और असली पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड) जरूर लेकर जाना है. साथ ही, एक पेन भी रखना अनिवार्य है. पहचान पत्र और पेन के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी. 

टाइमिंग का रखें खास ख्याल

पहली पाली (सुबह की शिफ्ट): जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा पहली शिफ्ट में तय है, उन्हें हर हाल में सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है. 9:30 बजे के बाद एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

दूसरी पाली (दोपहर की शिफ्ट): दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी. इस पाली के कैंडिडेट्स को दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बहुत जरूरी है.

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

परीक्षा एकदम साफ-सुथरे तरीके से हो और किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. प्रशासन ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है.

  • सीसीटीवी से पैनी नजर: परीक्षा की हर गतिविधि को रिकॉर्ड करने के लिए 30 हजार से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं. इन सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है, जहां बैठे अधिकारी पूरी परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
  • बायोमेट्रिक चेकिंग की सुविधा: किसी और की जगह कोई दूसरा व्यक्ति (फर्जी उम्मीदवार) परीक्षा न दे सके, इसके लिए हर एक केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की जा रही है. पूरी तरह से सही पाए जाने के बाद ही हॉल में एंट्री मिलेगी.
  • लगातार गश्त: पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है. हर केंद्र पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सभी बड़े अधिकारी लगातार गश्त करके हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

सफर आसान बनाने के लिए चल रहीं स्पेशल ट्रेनें

जब लाखों युवा एक साथ सफर करते हैं तो ट्रेनों और बसों में काफी भीड़ हो जाती है. परीक्षार्थियों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार कदम उठाया है. रेलवे की तरफ से 7 जून से 10 जून तक लखनऊ और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

  • गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनें: गाड़ी संख्या 05031 शाम 7:00 बजे गोरखपुर से चलकर रात 12:55 पर लखनऊ पहुंचेगी. दूसरी गाड़ी (05005) दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी.
  • लखनऊ से चलने वाली ट्रेनें: गाड़ी संख्या 05032 शाम 6:15 बजे लखनऊ से चलेगी और रात 11:55 पर गोरखपुर पहुंचेगी. दूसरी गाड़ी (05006) दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6:50 पर गोरखपुर पहुंचेगी.

बस किराए में 50% की छूट

सीएम योगी ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है. अक्सर छात्रों को दूर-दराज के जिलों में परीक्षा देने जाना पड़ता है, जिससे उन पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता है. इसे कम करने के लिए सीएम ने निर्देश दिया है कि परीक्षा देने जा रहे सभी कैंडिडेट्स को सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. बस में सफर करते समय उम्मीदवार को सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

ये भी पढ़ें: CBSE ने जारी किया फाइनल रिमाइंडर 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन का आज आखिरी मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *