संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी… IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह

a5c4245d48b200ba7d87d4a8c2382ed717928133857661212 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 क्राइस्टचर्च के उसी मैदान की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. आज होने वाले दूसरे मुकाबले में सभी की निगाहें प्लेइंग 11 पर होंगी, क्योंकि ईशान किशन के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी का खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इस पर बात करते हुए सलाह दी है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपन कर सकते हैं और 15 वर्षीय बल्लेबाज को नंबर-3 पर आजमाया जा सकता है.

दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहां, “न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से ईशान किशन बाहर हो गए, इसका मतलब क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे? वैसे भारत के पास 3 विकल्प हैं. शिवम दुबे को लाया जा सकता है. गेंदबाजी में परेशानी दिख रही है तो वरुण चक्रवर्ती भी हैं और तीसरा विकल्प वैभव हैं.”

‘नंबर-3 पर भी खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी’

कार्तिक ने आगे कहां, “मुझे लगता है ईशान किशन के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए. तो वह किस नंबर पर खेलेंगे? ओपनर्स (अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो क्या वह नंबर-3 पर खेल सकते हैं? मुझे लगता है, ये उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. हालांकि उनके पास पॉवरप्ले के बाद भी बल्लेबाजी करने का टैलेंट है. या वैभव को ओपनर पर लाकर संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है? ये फैसले लेने हैं.”

हालांकि दिनेश कार्तिक ने मिडिल ओवरों में भारत की गेंदबाजी को असरदार बनाने के लिए वरुण चक्रवर्ती के नाम पर भी चर्चा की. उन्होंने कहां कि वह मिडिल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं, क्योंकि अभी तक इस फेज में रन बन रहे हैं लेकिन विकेट नहीं मिल रहे. उनके अनुसार वरुण भी एक विकल्प होंगे. लेकिन उन्होंने साफ किया उनकी पहली पसंद वैभव सूर्यवंशी हैं.

दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें- 113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *