‘प्रताप’ में जेल की सलाखों के पीछे दिखे तिग्मांशु धूलिया, ACP दलेर सिंह के लुक ने बढ़ाई हलचल

2fe40ba5b4cf06e6997a9c121c789e3217928298510911480 original


प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रस्तुत आगामी एक्शन ड्रामा ‘प्रताप’ में तिग्मांशु धूलिया की एंट्री हो चुकी है और इसी के मद्देनज़र फिल्म के मेकर्स ने उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एसीपी दलेर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक किरदार के अतीत और कहानी में उसकी भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है.

जेल में नजर आए ACP दलेर सिंह

फिलहाल अमित साध और ईशा देओल के कैरेक्टर पोस्टर के बाद तिग्मांशु धूलिया के इस नए लुक ने फिल्म की कहानी में एक और दिलचस्प पहलू जोड़ दिया है. पोस्टर में उनका अंदाज एक ऐसे पुलिस अधिकारी की झलक दे रहा है, जो सलाखों के पीछे नजर आ रहा है. हालांकि, एसीपी दलेर सिंह किन परिस्थितियों में जेल पहुंचते हैं और फिल्म की कहानी में उनका क्या अहम योगदान है, इसे लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है. ऐसे में उनके किरदार की कहानी को लेकर बनी यह उत्सुकता दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है.

Box Office: नई रिलीज ‘उड़ता तीर’ पर भारी पड़ी ‘जेलर 2’, लाखों में सिमटी ‘प्रहार’-‘नई नवेली’, जानें-‘दृश्यम 3’ का फ्राइडे कलेक्शन

तिग्मांशु धूलिया इससे पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘रात अकेली है’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. वहीं, बतौर निर्देशक उन्होंने ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों से भी पहचान बनाई है. अब ‘प्रताप’ में ACP दलेर सिंह के किरदार में उनकी एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित ‘प्रताप’ में अमित साध, ईशा देओल, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आनेवाले हैं. फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का म्यूजिक यूवी म्युज़िक के बैनर तले रिलीज होगा. ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

कार्तिक आर्यन ने किया ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को सपोर्ट, पोस्ट में लिखा- ‘करियर की शुरुआत आ गई याद’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *