IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर

7b11587ed88c83833a642388283f670e1780397814983143 original


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप रहे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे. कई ऐसे स्टार खिलाड़ी रहे, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में फेल रहे. हैरानी की बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं. हमने आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की फ्लॉप इलेवन तैयार की है. 

आईपीएल 2026 की फ्लॉप इलेवन में हमने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले एडेन मार्करम और मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को बतौर ओपनर चुना है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्करम को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह इस सीजन 12 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 231 रन ही बना सके. हैरानी की बात यह रही कि मार्करम के बल्ले से पूरे सीजन कोई अर्धशतक नहीं निकला. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में सिर्फ 270 रन ही बना सके. 2018 से यह उनका सबसे खराब सीजन रहा. 

मिडिल ऑर्डर में हमने इस टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस, लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत, आरसीबी के जितेश शर्मा और गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया को रखा है. इस टीम में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं. साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल भी इस टीम का हिस्सा हैं. अब सोचिए आईपीएल 2026 की फ्लॉप इलेवन में कई टीमों के कप्तान तक शामिल हैं. 

मॉडर्न समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल 2026 की फ्लॉप इलेवन का हिस्सा हैं. उनके साथ ट्रेंट बोल्ट और वरुण चक्रवर्ती भी हैं. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हमने फ्लॉप इलेवन में लखनऊ के निकोलस पूरन को रखा है. इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों को तगड़ा चूना लगाया है. 

आईपीएल 2026 की फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर- निकोलस पूरन 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *