गणेश चतुर्थी पर घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट मोदक, जानें आसान रेसिपी

31a4a9596414e070e2635a094dc4106517886852501051473 original


Ganesh Chaturthi 2026 Modak: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के साथ उन्हें उनके प्रिय भोग भी अर्पित किए जाते हैं. इन भोगों में मोदक का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि मोदक भगवान गणेश को बेहद प्रिय होते है. बाजार के मोदक स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन यदि आप भगवान गणेश को अपने हाथों से बना भोग लगाना चाहते हैं, तो आप घर पर आसान तरीके से स्वादिष्ट मोदक बना सकते हैं. मोदक कई तरह से बनाए जाते हैं, लेकिन पारंपरिक उकडीचे मोदक अपनी खास मिठास, मुलायम बाहरी परत और स्वादिष्ट नारियल-गुड़ की भरावन के कारण बेहद लोकप्रिय होते हैं. अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर में मोदक बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए ह.

भरावन को करें तैयार

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर थोड़ी देर तक भूनें. अब इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक गुड़ अच्छी तरह पिघलकर नारियल के साथ मिल न जाए. अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. ध्यान रहे है कि मिश्रण ज्यादा न पके, वरना भरावन बहुत सूखी हो सकती है. तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.

मोदक बनेंगे सोफ्ट

अब मोदक की बाहरी परत तैयार करने के लिए एक पैन में पानी, घी और एक चुटकी नमक डालकर उबालें. पानी में उबाल आने पर गैस धीमी करें और धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न पड़ें. अब गैस बंद करके मिश्रण को कुछ मिनट ढककर रख दें. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए और हाथ से संभालने लायक हो, तब इसे अच्छी तरह गूंदकर मलायम आटा तैयार कर लें. आप जरूरत पड़ने पर हाथों पर थोड़ा घी या पानी भी लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर पर कैसे बनाएं दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट- ये है आसान रेसिपी

सुंदर दिखेंगे मोदक

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. एक लोई को हथेली पर रखें और उंगलियों की मदद से इसे कटोरी का आकार दें. इसके बीच में तैयार नारियल-गुड़ की भरावन को रखें. अब किनारों पर छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनाते हुए उन्हें ऊपर की ओर मोड़ें और सभी किनारों को जोड़कर मोदक का आकार दें. इसी तरह सभी मोदक तैयार कर लें. यदि आपके पास मोदक बनाने का सांचा है, तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं.

मोदक को स्टीम करें

अब इन्हें स्टीमर में रखें और करीब 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं. जब मोदक की बाहरी परत थोड़ी चमकदार और मुलायम दिखाई देने लगे, तो समझिए मोदक तैयार हैं. तैयार मोदक पर थोड़ा घी लगाएं. आप चाहें तो ऊपर से केसर या थोड़े से सूखे मेवे से भी इन्हें सजा सकते हैं. घर पर बने ताजे मोदक न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि त्योहार की खुशी और पारिवारिक माहौल को भी खास बना देते हैं.

इसे भी पढ़ें- Butter In Dal Makhani: 4 लोगों के लिए दाल मखनी में कितना मिलाएं मक्खन? जान लें तगड़ी रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *