कम से कम 58,000 पेंशन की उम्मीद, कल 8वें वेतन आयोग की एक और बड़ी बैठक

acccd3d9092b72adccefebaeac582c9a17886796052571379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 8वें वेतन आयोग की बातचीत 7 सितंबर से चेन्नई में शुरू.
  • कर्मचारी वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने और पुरानी पेंशन मांगेंगे.
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, लॉजिस्टिक्स मुद्दों पर होगी चर्चा.

8वें वेतन आयोग के लिए बातचीत की अगली बैठकें 7 सितंबर को चेन्नई में शुरू हो रही हैं. दो दिनों तक चलने वाली इन बैठकों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पक्ष वेतन, पेंशन और भत्तों में बदलाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे. हाल ही में जयपुर में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद चेन्नई की यह बैठक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. 

चेन्नई में किन मुद्दों पर छिड़ेगी बहस? 

पिछली बार की तरह इस बार भी बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा सालाना सैलरी इंक्रीमेंट का होगा. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा 3% का इंक्रीमेंट नाकाफी है. ऐसे में अब यूनियनों ने इसे बढ़ाकर 5% से 7% करने की मांग रखी है, जिससे बेसिक सैलरी में इजाफा हो. 

कर्मचारी संगठन 7वें वेतन आयोग के 2.57 फिटमेंट फैक्टर के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि मिनिमम बेसिक पे को 18,000 से बढ़ाया जा सके. इस बैठक में पेंशनर संगठनों की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग के साथ-साथ लेवल 4 से 7 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन दरों को बेहतर करने पर गहन चर्चा होगी. बैठक में लॉजिस्टिक्स से संबंधित उन समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे जिनका सामना केंद्र सरकार के कई कर्मचारियों को अपनी पोस्टिंग और ट्रांसफर के दौरान करना पड़ता है. 

मिनिमम पेंशन में भी हो बढ़ोतरी

8वें वेतन आयोग के तहत पेंशनर्स के लिए पेंशन अमाउंट में भी बढ़ोतरी की मांग है. उनकी मांग है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद लेवल 7 के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर 58,000 या उससे भी अधिक की बेसिक पेंशन मिल सके. इकोनॉमिक टाइम्स की हालिया रिपोर्ट और पेंशन कैलकुलेशन के फॉर्मूले के अनुसार, यह आंकड़ा पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार अंतिम रूप से कौन सा फिटमेंट फैक्टर तय करती है और कर्मचारी रिटायरमेंट के समय पे-मैट्रिक्स के किस स्टेज पर है. 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 7 (ग्रेड पे 4600 रुपये) की शुरुआती बेसिक सैलरी 44,900 से लेकर अधिकतम 1,42,400 रुपये तक होती है. 

सितंबर में बैठकों का पूरा शेड्यूल

7-8 सितंबर 2026- चेन्नई में दक्षिण भारत के कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से बातचीत

9 सितंबर 2026- पुडुचेरी में स्थानीय केंद्र शासित प्रदेश के यूनियनों के साथ परामर्श

16-18 सितंबर 2026- चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के हितधारकों से चर्चा

7-8 अक्टूबर 2026- बेंगलुरु में कर्नाटक क्षेत्र के संगठनों के साथ बैठक

ये भी पढ़ें:

जिसका था डर वही हुआ, 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *