इस्तांबुल की शादी में अचानक पहुंचे इब्राहिम अली खान, सोशल मीडिया पर छाया विडियो, क्रेजी हुए फैंस

0fae8f6da236e99b6abbef4cd1ae99d717768705414381372 original


बॉलीवुड स्टार किड इब्राहिम अली खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वो तुर्की के इस्तांबुल में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में नजर आ रहे हैं. शादी में उनकी एंट्री अचानक हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इसीलिए ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

मेहमानों के साथ डांस करते दिखे इब्राहिम 

इस्तांबुल की एक इंफ्लुएंसर शाफिया शालबाना ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इब्राहिम अली खान एक याच पर हो रही वेडिंग पार्टी में शामिल हुए. साथ ही स्टेज पर मेहमानों के साथ डांस करते दिखे और इस शाम को पूरी तरह एंजॉय किया. इंफ्लुएंसर ने वीडियो के साथ लिखा, ‘मैं सच में हैरान रह गई, जब वो मेरी ही याच पर चढ़ गए. मैंने उनकी मदद भी की, लेकिन अफसोस कि उनके साथ सेल्फी नहीं ले पाई.’

वीडियो में इब्राहिम मेहमानों से बातें कर रहे हैं और काफी कंफर्टेबल अंदाज में सबके साथ नजर आ रहे है. बताया जा रहा है कि इब्राहिम की एंट्री रैंडम तरीके से हुई है, जिससे फैंस इब्राहिम के कूल अंदाज को पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अनुपमा में अनुज-श्रुति की एंट्री, दिग्विजय का छलकेगा दर्द, अंश की बेइज्जती करेगा गौतम

इब्राहिम का करियर 

बता दें कि इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं. उन्होंने बचपन में फिल्म ‘टशन’ में छोटा सा रोल किया था और बाद में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘नादानियां’ और ‘सरजमीं’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है, हालांकि ये फिल्में दर्शकों के बीच कुछ कमाल नहीं कर पाई. आने वाले समय में वो ‘दिलेर’ नाम की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं, जिससे फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें: आ रहा है ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का नया सीजन? एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *