पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को होने वाला है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है और ये शो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पहले दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से परमिशन नहीं दी थी लेकिन एक दिन बाद इसकी परमिशन दे दी गई.
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. सिंगर के इस कॉन्सर्ट की मंजूरी कई राउंड की मीटिंग के बाद दी गई. सुरक्षा इंतजामों और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-आयोजकों के बीच कई बार मीटिंग की गई थी. दिल्ली में आयोजित ये कॉन्सर्ट दिलजीत के चल रहे ‘ऑरा इंडिया टूर’ का पहला चरण है. इसके बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी कॉन्सर्ट होंगे.
कॉन्सर्ट के लिए खास इंतजाम किए गए
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सिक्योरिटी को लेकर खास प्लान तैयार किया गया है. पुलिस ने आयोजकों से प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात करें. कॉन्सर्ट में आने जाने के लिए कई रास्ते बनाए गए. पुलिस की ओर से ये भी सुनिश्चित करने के लिए बोला गया है कि शो में आवाजाही व्यवस्थित तरीके से हो.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए 2000 गार्ड्स, 700 मीटर तक नो-कार जोन की व्यवस्था की गई है. वहीं, कार्यक्रम में आने वाले फैंस की एंट्री लाइन से की जाएगी.
कहां से बुक करें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट?
इसके साथ ही बात की जाए कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट कहां से और कितने की बुक कर सकते हैं तो इसे बुक माय शो से बुक कर सकते हैं. 30 अक्तूबर को होने वाले इस शो के एक टिकट का प्राइज 6499 रुपये है, जो कि बाकी जगहों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.
बुक माय शो के अनुसार, इंदौर के लिए 3499 रुपये, अहमदाबाद के लिए 5999 रुपये, मुंबई के लिए 4499 रुपये, बेंगलुरु के लिए 4899 रुपये और लखनऊ के लिए 2499 रुपये एक टिकट के लिए चुकाने होंगे. सभी कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो से बुक कर सकते हैं.