फालूदा एक ठंडा पेय होता है, जो भारत में काफी लोकप्रिय है. इसे आमतौर पर खाना खाने के बाद डिसर्ट के रुप में खाया जाता है. खासकर इसे गर्मियों के मौसम में बेहद पसंद किया जाता है. हालांकि कई लोग ऐसा सोचते हैं कि घर पर फालूदा बनाना मुश्किल होता है या यह एक मेहनत वाला काम है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है कुछ आम सामग्री के साथ आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं.
फालूदा को उसके क्रिमी और पिंक टेक्चर के लिए जाना जाता है. अगर आप घर पर भी वहीं स्वाद और रंग के साथ फालूदा बनाने चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कॉर्नफ्लोर या आरारोट, रोज सिरप, काजू-बदाम, मलाई, सब्जा के बीज और दूध की आवश्यकता होती है. ऐसे में आइए जानते है फालूदा बनाने की आसान रेसिपी.
फालूदा सेवई तैयार करें
शुरुआत करने से पहले सब्जा के बीज को 30 मिनट के लिए भिगों दें, यह फूलने के बाद जेली जैसे दिखने लगते हैं. अब एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर को पानी के साथ मिलाएं. इसका एक पतला घोल तैयार करें और धीमी आंच पर चलाते रहें. घोल को तब तक पकाएं जब तक वह ट्रांसपेरेंट न हो जाएं. अब एक बड़े बर्तन में ढेर सारा ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े रखें और घोल को सेवई बनाने वाली मशीन या किसी कोन में भरकर ठंडे बर्फ वाले पानी में सेवई के रूप में तैयार करें. सेवई को 30 मिनट तक ठंडे पानी में रहने दें.
यह भी पढ़ें: रात को भिगोएं काले चने, सुबह खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे
फालूदा मिल्क करें तैयार
फालूदा को टेस्टी उसका मिल्क बनाता है. ऐसे में फालूदा मिल्क तैयार करने के लिए ताजा दूध को गर्म करें और उसमें अपने अनुसार शुगर मिलाए. इसे थोड़ी देर तक अच्छी तरह चलाते रहें. जब दूध हल्का गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें और उसमें अपने अनुसार रोज सिरप मिलाएं. मिल्क का गुलाबी रंग आने तक उसे चलाएं और अब ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
फालूदा ग्लास को सजाएं
फालूदा ग्लास को तैयार करने के लिए उसमें सबसे नीचे 1 बड़ा चम्मच रोज सिरप डालें. इसके बाद उसमें भीगे हुए सब्जा के बीज डालें और उसके बाद तैयार की हुई सेवई रखें. अब आप अपने अनुसार रबड़ी या मलाई मिला सकते हैं. अब इसमें तैयार किया हुआ रोज मिल्क डालें और अंत में अपनी पसंदीदा आइस्क्रिम का स्कूप रखें. अंत में आप इसे सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी डाल सकते हैं. इससे यह बेहद सुंदर लगता है.
यह भी पढ़ें: Jackfruit Nihari: घर पर बनाएं कटहल की निहारी, नॉनवेज वाले भी भूल जाएंगे चिकन-मटन