कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी

4e6c8b2d87253da352af977455e70d0c17928987115271379 original


कल यानी कि सोमवार, 26 अक्टूबर से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि कल बैंक खुलने के साथ ही अपना कोई जरूरी काम निपटा लेंगे, तो ठहर जाइए. दरअसल, कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक जाने से पहले यह देख लें कि आपके शहर या राज्य में कल बैंक खुला है या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ज्यादातर राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है. इससे साफ है कि कल देश भर में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं. हालांकि, कुछ चुनिंदा राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 

26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 के बीच बैंक में छुट्टियां

बता दें कि 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे. कल यानी कि सोमवार को कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एचडीएफसी, एक्सिस, आईसीआईसीआई बंद रहेंगे.

सोमवार को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे?

सोमवार को जम्मू-कश्मीर में बैंक विलय दिवस (Accession Day) के मौके पर बंद रहेंगे. जम्मू और कश्मीर में इस दिन सरकारी अवकाश होता है. 26 अक्टूबर 1947 को वहां के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसकी याद में यह दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा, त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. वहीं, कल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में कल सोमवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

29 अक्टूबर (गुरुवार)- करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा. 

31 अक्टूबर (शनिवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *