प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन

777178c762d5709175236d34dcd6350f17928422231421473 original


रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कुकर पर समय के साथ दाग-धब्बे जम जाना आम बात है. कभी खाना नीचे चिपक जाता है, तो कभी पानी और गैस की गर्मी के कारण कुकर की सतह पर काले या सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं. कई बार सामान्य साबुन और स्क्रबर से सफाई करने के बाद भी ये दाग पूरी तरह नहीं निकलते. ऐसे में कुकर को बार-बार जोर से रगड़ने के बजाय कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इन दागों को छुटकारा पा सकती है.

खासकर स्टेनलेस स्टील के कुकर में सही तरीके से सफाई करने पर पुरानी चमक वापस लाई जा सकती है. हालांकि सफाई का तरीका कुकर के मेटल और दाग पर निर्भर करता है. एल्यूमिनियम या नॉन-स्टिक कुकर पर बहुत ज्यादा रगड़ कर स्क्रबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सतह खराब होने का खतरा रहता है और आपका कुकर पूराना लग सकता है.

बेकिंग सोडा से हटाएं जले के निशान

अगर कुकर के अंदर खाना जलकर चिपक गया है, तो बेकिंग सोडा काम आ सकता है. इसके लिए कुकर में इतना पानी डालें कि जला हुआ हिस्सा अच्छी तरह डूब जाए. अब इसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कुछ मिनट गर्म करें. इसके बाद गैस बंद करके पानी को ठंडा होने दें. जब जला हुआ हिस्सा नरम पड़ जाए, तब मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें. अगर दाग पहली बार में साफ नहीं हो रहे हैं, तो यही प्रोसेस दोबारा दोहराएं.

सफेद दाग के लिए सिरका

कुकर की बाहरी या अंदरूनी सतह पर सफेद धब्बे अक्सर पानी में मौजूद मिनरल्स की वजह से बनते हैं. ऐसे निशानों के लिए सफेद सिरका और पानी का इस्तेमाल कर आसानी से साफ किया जा सकता है. एक हिस्से सिरके में करीब दो हिस्से पानी मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मुलायम कपड़े या स्पंज से पोंछ दें. ध्यान रहे कि इसके बाद कुकर को साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, जिससे सिरका अच्छी तरह साफ हो जाए.

यह भी पढ़ें: डिब्बे में रखे मसालों में गांठ पड़ने लगी है, ये गलती तो नहीं कर रहे आप?

नींबू और नमक से चमकाएं सतह

अगर कुकर की सतह पर हल्के दाग और चिकनाई जमा हो गई है, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल एक बेहतरीन तरीका है. नींबू का रस चिकनाई वाली जगह पर लगाकर ऊपर से थोड़ा नमक छिड़कें और कुछ मिनट छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से सफाई करें. नींबू का एसिडिक नेचर चिकनाई और कुछ दागों को ढीला करने में मदद कर देता है.

डिशवॉश लिक्विड भी आएगा काम

हर दाग के लिए किसी खास टिप्स की जरूरत नहीं होती. अगर कुकर पर सिर्फ तेल और सामान्य गंदगी जमी है, तो गर्म पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालकर कुकर को कुछ देर भिगोना भी काफी होता है. भिगोने के बाद मुलायम स्क्रब पैड से सफाई कर के भी आप उसे नए जैसा बना सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Window Cleaning Tips: खिड़की की पटरी पर जमा है गंदगी, साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *