सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिनना तय! ये 3 खिलाड़ी हैं कमान संभालने के दावेदार

a08e911dda9f51233423245f4c7cb59617804986075271364 original


भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनना लगभग तय नजर आ रहा है. सूर्या ने टीम इंडिया के लिए पिछला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 टी20 विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था. भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब अगला टी20 मैच खेलने से पहले सूर्या की कप्तानी के साथ-साथ टीम में उनकी जगह पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है. 

मेन इन ब्लू को अगली टी20 सीरीज आयरलैंड दौरे पर 26 जून से खेलनी है. इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी. दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड चुनते वक्त सूर्या पर चर्चा होनी लाजमी होगी.

सूर्यकुमार यादव के लिए खराब फॉर्म बन रहा मुश्किल 

बता दें कि सूर्या की खराब बैटिंग फॉर्म उनके लिए मुश्किल बनती दिख रही है. सूर्या को एशियन गेम्स के संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया गया. अब सवाल यह है कि सूर्या की जगह किसे कमान सौंपी जाएगी? सूर्यकुमार की जगह एक नहीं बल्कि तीन भारतीय खिलाड़ी कप्तानी के दावेदार नजर आ रहे हैं. अंतिम फैसला चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर करेंगे. 

कौन हैं 3 दावेदार?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से तीन खिलाड़ियों के नाम कप्तानी की चर्चा में लिखे गए हैं. सबसे पहला नाम पिछले टी20 विश्व कप में उपकप्तान रहने वाले अक्षर पटेल हैं. इसके अलावा ईशान किशन का भी नाम दिया गया है. तीसरा नाम संजू सैमसन के रूप में सामने आया है. हालांकि संजू का प्रदर्शन सवाल खड़े करता है. संजू निरंतर परफॉर्म नहीं कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत का अगला टी20 कप्तान कौन बनता है. 

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सूर्या को आयरलैंड सीरीज में कप्तान रहने दिया जाता है या फिर इसी सीरीज से मेन इन ब्लू नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरती है. फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है. 

 

यह भी पढ़ें: टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए ‘सिगार’ के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई

मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप; मच गया बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *