RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने किया ऐलान, कल इस टाइम पर आएगा 12वीं क्लास का रिजल्ट

980906cec5ff83538ad78e764b6ebf9a17748672588961294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की तरफ से राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने घोषणा की है कि 31 मार्च को सुबह ठीक 10 बजे 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र यहां बताए गए तरीके के जरिए नतीजे देख सकते हैं.

कुछ दिन पहले ही 10वीं का परिणाम घोषित हुआ था. उसके बाद से 12वीं के छात्र और उनके परिवार बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. शिक्षा मंत्री ने 10वीं का रिजल्ट जारी करते समय संकेत दिया था कि 31 मार्च तक 12वीं का परिणाम भी आ सकता है. अब बोर्ड ने तारीख और समय दोनों तय कर दिए हैं. इस बार 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं. राज्य भर में 6194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा एक ही पाली में हुई, ताकि सभी छात्रों के लिए व्यवस्था सरल रहे. लगभग 9,10,009 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 8 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें –  UP PCS Final Result 2024: यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट, नेहा पांचाल बनीं टॉपर

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

ऐसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर “RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: छात्र जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: इसके बाद छात्र सबमिट बटन दबाएं.
स्टेप 5: अब छात्र की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें.
स्टेप 6: आगे के लिए इसका प्रिंट निकाल कर रखें.

यह भी पढ़ें –  RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *