हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट? BCCI ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को चेन्नई में टीम इंडिया से जुड़ने को कहा

92df8983fd26d5cfc6d5c041c44a19cf17813502316621212 original


भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज चल रही है, जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. हार्दिक पांड्या चोट के कारण पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. इस बीच चयनकर्ताओं ने एक बड़ा फैसला लिया है और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को तीसरे वनडे से पहले चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़ने को कहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मैनेजमेंट और चयनकर्तओं ने हर्षित राणा से चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुड़ने को कहा है. रिपोर्ट के अनुसार हर्षित हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल नहीं होंगे, बल्कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि राणा इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में खुद को ढाल सके. घुटने में सर्जरी के कारण राणा टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे, वह IPL 2026 में भी नहीं खेले थे.

रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से कहा गया, “टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा को वनडे सीरीज से पहले ही टीम के साथ जुड़ने का मौका दिया था, लेकिन फैसला लिया गया कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में और अभ्यास करने की जरुरत है. वह प्रत्येक दिन 9 से 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी

उन्होंने आगे बताया, “राणा अपनी बल्लेबाजी पर भी खूब मेहनत कर रहे हैं. उम्मीद है कि 17 जून को उन्हें COE से खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद वह चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे.”

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

हर्षित राणा आयरलैंड दौरे से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. चयनकर्तओं ने उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शामिल किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *