CISF Vacancy 2026: ASI पैरामेडिकल पदों पर आवेदन 8 जून से शुरू,जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

f927a184704395799a3186da05912ca117805812379151294 original


अगर आप मेडिकल या पैरामेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के अलग-अलग पदों पर भर्ती जारी की है. इस भर्ती के तहत फार्मासिस्ट, एक्स रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक तय की गई है.इसलिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं. वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

CISF की इस भर्ती में एएसआई फार्मासिस्ट, एएसआई एक्स रे टेकनीशियन और एएसआई लैब टेकनीशियन जैसे पद शामिल हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या आवश्यक तकनीकी योग्यता होना जरूरी है. भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को CISF की विभिन्न इकाइयों में तैनात किया जाएगा.

योग्यता क्या है?
एएसआई फार्मासिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए. एएसआई एक्स रे टेकनीशियन पद के लिए रेडियोग्राफी में दो साल का डिप्लोमा जरूरी है.
वहीं एएसआई लैब टेकनीशियन पद के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी यानी MLT में डिप्लोमा होना आवश्यक है. 

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से  28 साल तक रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
सामान्य वर्ग, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.वहीं एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?

चयन कैसे होगा
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.अगले चरण में दस्तावेजों की जांच और बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in⁠ पर जाएं.
  • CISF Paramedical Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password की मदद से लॉगिन करें.
  • सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और सही साइज में डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें – आने वाले दिनों में कैसे स्कूल में पढ़ना महंगा हो जाएगा, स्कूल ने बसों के किराये में इजाफा किया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *