अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा

f5901a089ebb5e89962d0f38d6da710e1784914535158975 original


जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंद में फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया. अब तक 4 मैचों में उन्होंने 92 रन बनाए हैं, लेकिन इनमें 74 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए हैं. अपने टी20 करियर में वैभव ने अब तक सिर्फ 44 गेंद खेली हैं, जिनमें 9 छक्के लगा चुके हैं. जाहिर है इस 15 साल के लड़के को तूफानी बैटिंग करना पसंद है. मगर अब गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का कहना है वो वैभव की गेंदबाजी में भी सुधार लाने का प्रयास करेंगे.

आपको बता दें कि टीम इंडिया के मेन कोचिंग स्टाफ को जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच हैं, वैसे ही गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल की जगह फिलहाल भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी ने ली है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पूर्व सुनील जोशी ने कहा, “मेरी नजर में सबसे पहले उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और मुझे खुशी है कि उन्होंने अच्छा किया है. यहां (जिम्बाब्वे में) उन्हें खूब कामयाबी मिली है, यहीं पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अच्छा किया था. पहले मैच में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा.”

सुनील जोशी ने वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी को लेकर कहा, “वैभव अपनी बल्लेबाजी पर बहुत ध्यान देता है. हमें जब भी समय मिलेगा, मैं उनके साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में गेंदबाजी पर काम करूंगा.”

वैभव सूर्यवंशी पेशे से एक बल्लेबाज हैं और उन्हें बहुत कम गेंदबाजी करते हुए देखा जाता है. वो बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी कर चुके हैं और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *