क्या करके मानेगी शहबाज सरकार! पाकिस्तान में फिर गिरी पेट्रोल की कीमत, जानें अब कितना है रेट?

5ac523ea6a0ba2ac8407ad6eb0d7292117807292645781379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम 4 रुपये प्रति लीटर घटाए.
  • पेट्रोल अब 377.78 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा.
  • पिछले चार हफ्तों में पेट्रोल ₹37 प्रति लीटर सस्ता हुआ.
  • डीजल कीमतें स्थिर रहीं, सरकार ने लेवी समायोजित की.

Pakistan Fuel Rate Cut: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने फिर से अपने देश की जनता को राहत दी है. सरकार ने फिर से पेट्रोल की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय के पेट्रोलियम डिवीजन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, नई दरें 6 जून 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं. 

पाकिस्तान में पेट्र्रोल की नई कीमत

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद अब पेट्रोल 377.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 381.78 रुपये था. हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया. यह अभी भी 380.78 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. 

अब तक कितनी कम हुई कीमत?

पाकिस्तान में पिछले चार हफ्तों में कुल मिलाकर पेट्रोल करीब 37 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है. इससे पहले पिछले हफ्ते यानी कि मई के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर एक साथ 22 रुपये प्रति लीटर की भारी कटौती की थी. 

डीजल पर क्यों नहीं राहत?

वैश्विक बाजार में डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, जिससे पाकिस्तान में इसकी कीमत 34 से 35 रुपये तक बढ़ने का अनुमान था. हालांकि, सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने का फैसला लेते हुए लेवी (Tax) को एडजस्ट करते हुए कीमतों को स्थिर रखने का काम किया. 

भारत की क्या है स्थिति?

पाकिस्तान में भले ही सरकार ईंधन की कीमतों में चार बार कटौती कर चुकी है और भारत में कीमतें चार बार बढ़ाई जा चुकी हैं, लेकिन बावजूद इसके भारत में हालात काबू में है. भारत में पेट्रोल की कीमतें 115 रुपये प्रति लीटर से 102 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है, जो पाकिस्तान में रेट कम होने के बाद नई कीमत के मुकाबले काफी कम है. 

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल की कीमतें 380-400 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई थीं. ऐसे में वहां सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में थोड़ी राहत मिलते ही साप्ताहिक आधार पर 4 से 22 रुपये तक की बड़ी कटौतियां कर रही हैं. इसके उलट, भारत में कीमतें पिछले काफी समय से एक दायरे में है.

ये भी पढ़ें:

Cheap Fuel: इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *