‘मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी…’ आ गया ‘रामायण’ का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

b5dbd0b63820f3b72b1ce82dc9d7a51117928555976941064 original


रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस बिग बजट मूवी को लेकर जोर-शोर से चर्चा हो रही है और अब फिल्म की रिलीज से करीब11 दिन पहले इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. अमेरिका में हाल ही में रखी गई एक स्क्रीनिंग के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर बताया कि आखिर उन्हें ‘रामायण’ कैसी लगी?

‘रामायण’ का पहला रिव्यू आया

अमेरिका की प्रिया मैथ्यू नाम की एक महिला सोशल मीडिया यूजर ने अमेरिका में हुई स्क्रीनिंग में फिल्म का लुत्फ लिया. इसके बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी ये जानकारी दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘इस हफ्ते मैंने रामायण देखी. मुझे फिल्म के ज्यादातर हिस्से पसंद आए. लेकिन, इंग्लिश डबिंग को मैंने पसंद नहीं किया. ये बात मैंने सोनी को भी बता दी थी. मैं फिल्म को उसकी मूल भाषा में ही देखना पसंद करती हूं. अगर फिल्म हिंदी में दिखाई जाती तो मैं इसे और बेहतर तरीके से समझ पाती.’ बता दें कि ‘सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस’ फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहा है. 

मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी...' आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

‘रामायण’ ने कर दिया इमोशनल

प्रिया की पोस्ट के बाद एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें रामायण की कहानी से जुड़ाव महसूस हुआ? इस पर उन्होंने कहा, ‘फिल्म की कहानी भावुक और दमदार है. मैंने इससे जुड़ाव महसूस किया. मुझे इसका संगीत भी काफी पसंद आया.’

मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी...' आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

एक यूजर ने उनसे सवाल किया था कि क्या आपको फिल्म ने इसकी मूल भावना महसूस कराई और आपको इसने रुलाया? इस पर प्रिया ने लिखा, ‘मेरी आंखों में कुछ आंसू थे.’

मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी...' आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

‘मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी…’

यूजर ने एक अन्य सवाल के जवाब में लिखा, ‘मैंने फिल्म की मूल भावनाओं को महसूस किया है और मैंने कहानी का आनंद लिया. जबकि मैं हिंदू भी नहीं हूं.’

मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी...' आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

‘रामायण’ के बारे में

रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का और साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है. कन्नड़ स्टार यश, रावण की भूमिका में और सनी देओल, हनुमान जी की भूमिका में हैं. रवि दुबे ने लक्ष्मण जी का और अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है. नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *