जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात

01b261581a0c7d70d8d9af4a020cdba71792895232892587 original


एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच में अनबन चल रही है. दोनों के रिश्ते में इतनी दूरियां आग गई थीं कि सुनीता ने तलाक के लिए फाइल कर दिया था. हालांकि, अब उन्होंने केस वापस ले लिया है. अब गोविंदा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में सुनीता संग रिश्तों के बारे में रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता है. 

इसके अलावा गोविंदा ने अपनी मां के स्ट्रगल के बारे में बात की. गोविंदा ने कहा कि वो अपनी मां को पूजते थे. उनकी मां ने अकेले काम भी किया और बच्चे भी पाले. गोविंदा ने बताया एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब हमारा पूरा घर लूट लिया गया था.

गोविंदा ने बताया, ‘मेरी मां निर्मला देवी क्लासिकल गाने गाती थीं. उन्होंने एक्टिंग भी की. उन्होंने पूरी जिंदगी घर संभाला. मुझ पर उनकी कृपा रही. मैं उन्हें मां के साथ-साथ भगवान क तरह पूजने लगा. जो बच्चे ऐसे अपने पेरेंट्स को पूजते हैं तो लोग शक करते हैं क्या ऐसे बच्चे होते हैं. मैंने देखा कि एक मां 4 बेटियों क शादी करती है, दो बच्चे पालती है. अकेले जूझती है. साधु वस्त्र धारण किया हुआ था. कैसे सब कर रही हैं. छोटी उम्र में मैं सोचने लगा था कि तकलीफ से निकले मेरी मां.’

EXCLUSIVE: ‘हम हिंदू हैं यहां तलाक नहीं होता…’, अफेयर के आरोपों पर बोले गोविंदा

‘सारा सामान लुट गया था’

आगे गोविंदा ने कहा, ‘एक्ट्रेस होने के बाद मेरी मां उस हद तक गरीब हो गई थीं. हमारे बंगले से सारा सामान लुट गया था. मेरी मां बेचारी साधु वस्त्र में आ गईं. मेरे पापा ने कहा निर्मला तुम इतनी सुंदर हो, बाहर जाकर काम मांगोगी तो लोग तुम्हें गलत निगाह से देखेंगे. तो मेरी मां ने सिर मुंडवा लिया, आइब्रो हटवा लीं. साधु वस्त्र पहनकर आ गईं और बोलीं मेरे बच्चे पलने दो.’

बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि गोविंदा अच्छे बेटे हैं लेकिन अच्छे पति नहीं हैं. उन्हें अगले जन्म में गोविंदा पति के तौर पर नहीं चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *