खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर… जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील

c88e7b87405aeaf2090fe048762bf96017928933970261379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ब्रिटेन ने ‘बी रेडी’ अभियान, आपदा तैयारी की सलाह.
  • 3 दिन भोजन, पानी, नकदी स्टॉक करने की सलाह दी.
  • यह प्राकृतिक आपदाओं और साइबर हमलों से निपटने हेतु.

क्या ब्रिटेन में आपातकाल जैसी स्थिति है? क्या वहां सरकार इमरजेंसी लगाने जा रही है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर क्यों पीएम एंडी बर्नहम ने अपने नागरिकों से 3 दिन का भोजन, पानी और कैश जमा रखने की अपील की है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे का सच्चाई क्या है?

दरअसल यूके सरकार ने ‘Be ready’ कैम्पेन शुरू किया है. इसके चलते सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने घरों में तीन दिनों तक के लिए भोजन, पानी, कैश और अन्य जरूरी सामान का स्टॉक करके रखें. इसका मतलब यह नहीं है कि वहां कोई आपातकाल है या संकट आने वाला है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम की अगुवाई वाली सरकार ने यह सलाह भविष्य की अनपेक्षित आपदाओं से निपटने के लिए दी है. इसी क्रम में देश भर में सार्वजनिक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. 

यूके सरकार ने देश भर में ‘Be Ready’के नाम से एक 3-वर्षीय राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है. इसका मकसद लोगों को डराना नहीं है, बल्कि उन्हें भीषण तूफान, बाढ़ या जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं और संभावित साइबर हमलों के प्रति पहले से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि अगर कभी ऐसी स्थिति आए और डिजिटल पेमेंट या इंटरनेट ठप हो जाए या फिर देश में राशन की कमी आ जाए, तो लोग उनसे बेहतर तरीके से निपट सके.

 

फ्रांस, नीदरलैंड और आयरलैंड जैसे कई अन्य यूरोपीय देशों में भी ऐसी गाइडलाइंस पहले से लागू हैं. यहां की सरकार ने लोगों से घबराकर पैनिक बाइंग न करने और इसके बजाय सावधानी बरतने की अपील की. बीबीसी के अनुसार, बर्नहम ने कहा, “अब ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं आम होती जा रही हैं.”

नागरिकों से क्या की गई अपील?

लिवरपूल में आयोजित एक समिट के दौरान सरकार ने घरों में एक ‘इमरजेंसी किट’ तैयार रखने की सलाह दी है ताकि किसी भी अप्रत्याशित संकट के शुरुआती 3 दिनों (72 घंटों) में बुनियादी जरूरतें पूरी की जा सकें.

सरकार ने लोगों से 3 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 9 लीटर बोतलबंद पानी और डिब्बाबंद/सूखा भोजन रखने की सलाह दी है. घर पर कुछ कैश रखने की भी सलाह दी गई है ताकि अगर साइबर अटैक के चलते एटीएम या ऑनलाइन/डिजिटल पेमेंट सिस्टम ठप हो जाएं तो भी जरूरी सामान खरीदा जा सके.

इनके अलावा, फर्स्ट एड किट, टॉर्च, बैटरी और एक FM रेडियो रखने की भी सलाह दी गई है ताकि बिजली और इंटरनेट न होने पर भी सरकारी घोषणाएं लोगों तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें:

महिलाओं के घर के काम को सरकार देगी पहचान, Swiggy- Zomato वालों का भी सर्वे 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *