रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. दसवें दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 11,591 शोज मिले और 35.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
- फिल्म ने तमिल भाषा में 16.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 46.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली और 5,545 शोज मिले.
- फिल्म ने तेलुगू भाषा में 4.40 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 38.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 1,835 शोज मिले.
- फिल्म ने हिंदी भाषा में 2.90 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 4,008 शोज मिले.
- कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 60 लाख कमाए. फिल्म को 41 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली और 203 शोज मिले.
इसी के साथ फिल्म ने 373.00 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने तमिल में 262.05 करोड़, तेलुगू में 70.75 करोड़, हिंदी में 35.30 करोड़ और कन्नड़ में 4.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ग्रॉस 436.80 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में 10वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 229.50 करोड़ का टोटल ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 666.30 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47.25 करोड़ रहा. चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़ कमाए. छठे दिन 46.80 करोड़ कलेक्शन रहा. सातवें दिन फिल्म ने 28.15 करोड़ और आठवें दिन 17.15 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 334.35 करोड़ का बिजनेस किया. नौंवे दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
बता दें कि फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिरना मेनन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, योगी बाबू, विद्या बालन, रम्या कृष्णन, विनायकन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.