दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक

72bea2956fe681d91ffa4771c0cb2b9a17928305202471472 original


घर के दरवाजे को खोलते या बंद करते समय चरमराने की आवाज आना एक आम समस्या है. कई बार यह आवाज इतनी तेज होती है कि घर में बैठे दूसरे लोगों को भी परेशानी होने लगती है. शुरुआत में लोग इसे छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार आवाज आने पर दरवाजे के कब्जों और स्क्रू की जांच करना जरूरी है. दरवाजे से आवाज आने की मुख्य वजह कब्जों में धूल जमना, जंग लगना, चिकनाई की कमी या दरवाजे का फ्रेम से रगड़ खाना हो सकती है. 

दरवाजे के कब्जों की अच्छी तरह सफाई करें

दरवाजे के कब्जों में समय के साथ धूल और गंदगी जमा होने लगती है. इससे दरवाजा खोलते और बंद करते समय रगड़ बढ़ती है और चरमराने की आवाज आने लगती है. ऐसे में सबसे पहले दरवाजे के कब्जों की सफाई करें. इसके लिए सूखे कपड़े या पुराने ब्रश का इस्तेमाल करें. कब्जों के कोनों में जमा धूल को भी अच्छी तरह हटाएं. अगर कब्जों पर हल्की जंग लगी है, तो उसे सावधानी से साफ करें. सफाई के बाद दरवाजे को कुछ बार खोलकर और बंद करके देखें. कई बार सिर्फ धूल और गंदगी हटाने से ही आवाज कम हो जाती है. 

कब्जों में लगाएं सही चिकनाई

दरवाजे से आने वाली चरमराहट को दूर करने के लिए कब्जों में चिकनाई लगाना सबसे आसान उपायों में से एक है. जब कब्जों के जोड़ में चिकनाई कम हो जाती है, तो धातु के हिस्से आपस में रगड़ खाते हैं और आवाज आने लगती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए मशीनों में इस्तेमाल होने वाला उपयुक्त लुब्रिकेंट या सिलिकॉन स्प्रे इस्तेमाल करें. इसे कब्जों के जोड़ पर थोड़ी मात्रा में लगाएं. इसके बाद दरवाजे को धीरे-धीरे कई बार खोलें और बंद करें, ताकि चिकनाई अंदर तक पहुंच सके . खाने वाला तेल लगाने से बचें, क्योंकि इसमें धूल चिपकती है और समय के साथ गंदगी जमा होने लगती है. 

यह भी पढ़ें :Bathroom Water Leakage: बाथरूम का पानी गेट से बाहर कमरे में आता है? ऐसे करें ठीक

 ढीले स्क्रू भी हो सकता है कारण 

कई बार दरवाजे से आवाज आने की वजह सिर्फ चिकनाई की कमी नहीं होती, बल्कि कब्जों के स्क्रू ढीले होना या दरवाजे का फ्रेम से रगड़ खाना भी इसकी वजह बनता है. अगर दरवाजा खोलते समय किसी एक जगह पर ज्यादा आवाज आती है या दरवाजा जमीन से टकराता है, तो उसकी स्थिति ध्यान से देखें. ढीले स्क्रू को सही पेचकस की मदद से सावधानीपूर्वक कसें. स्क्रू को जरूरत से ज्यादा कसने से बचें. अगर दरवाजा नीचे की तरफ झुक गया है, फ्रेम से टकरा रहा है या कब्जे टूटने लगे हैं, तो उसे खुद ठीक करने के बजाय बढ़ई की मदद लें. 

 इन बातों का भी रखें ध्यान

दरवाजे की चरमराहट दूर करने के बाद भी समय-समय पर उसके कब्जों की जांच करते रहना चाहिए. घर की नियमित सफाई के दौरान कब्जों पर जमी धूल हटाएं और जरूरत पड़ने पर उपयुक्त चिकनाई लगाएं.

यह भी पढ़ें :Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *