2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर

69f44e8e06f82aa5926b7ac16b90b10117929151183681212 original


भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं, तीसरा मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाना है. टीम इंडिया ने शुरूआती दोनों मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ली हुई है, अब न्यूजीलैंड के लिए हर मैच करो या मरो वाला है. लेकिन इन मैचों में मेजबान टीम की तेज गेंदबाजी की परीक्षा होगी, क्योंकि मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. लॉकी फर्ग्युसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे. काइल जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और काइल जैमीसन को लेकर ये अपडेट आया है. बता दें कि मैट हेनरी चोट के कारण बचे हुए मैचों से बाहर नहीं हुए हैं. न ही लॉकी फर्ग्युसन और काइल जेमिसन चोटिल हैं. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल इन प्लेयर्स को लेकर जो फैसला लिया गया है वो “प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट” के तहत लिया गया है.

मैट हेनरी नहीं खेलेंगे बचे हुए तीनों मैच

मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे, जहां शुरूआती दोनों मैच हुए. वे T20I सीरीज के बचे हुए तीनों मैच में नहीं खेलेंगे. वह भारत के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे (ODI) से पहले ऑकलैंड पहुंच जाएंगे.

लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी20 से बाहर

मंगलवार, 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I के लिए लॉकी फर्ग्यूसन वेलिंगटन नहीं जाएंगे. वह ऑकलैंड जाएंगे. वह चौथे और पांचवें T20I के लिए उपलब्ध रहेंगे. चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां 1 नवंबर को हैमिल्टन में है.

काइल जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 से बाहर

काइल जैमीसन टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में मौका मिल सकता है. जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

ब्लेयर टिकनर बचे 3 मैचों के लिए शामिल

ब्लेयर टिकनर टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किए गए हैं. जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.  मैट फिशर को तीसरे T20 के लिए कवर के तौर पर टीम रखा गया है.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *