क्रिकेट की दुनिया में इस समय एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. 15 साल की उम्र में जिस खिलाड़ी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को चुनौती दी और मैदान पर रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी, वो खिलाड़ी जिसे दुनिया वैभव सूर्यवंशी के नाम से जानती है. जब भी वैभव बल्लेबाजी करते हैं और लंबे-लंबे छक्के आसानी से लगाते हैं तो फैन्स के मन में सवाल आता है कि आखिर वो खाते क्या हैं. कैसे कोई 15 साल का खिलाड़ी दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों की गेंद पर आसानी से छक्के मार लेता है. आज हम आपको वैभव की डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं.

क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पूरे सीजन में उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. इस सीजन उनके बल्ले से 1 तूफानी शतक और 5 अर्धशतक निकला. वैभव की बल्लेबाजी जितनी आक्रामक है, उतना ही दिलचस्प उनका खान-पान भी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें मटन खाना बेहद पसंद है. इसके अलावा चिकन और मछली भी उन्हें काफी पंसद है. यही वजह है कि उनकी डाइट को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. नॉनवेज खाने के साथ-साथ वैभव मिठाई के भी शौकीन हैं. खास बात यह है कि उनकी पसंदीदा मिठाई पीले रंग की राजभोग है. जब भी राजभोग सामने आता है तो उसे खाने से खुद को रोक पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है.

आईपीएल 2026 वैभव के लिए यादगार रहा. हालांकि राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट पर अपनी छाप छोड़ी. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वही रहे. ऑरेंज कैप के साथ-साथ वैभव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के जड़े. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. सबसे खास बात यह रही कि छक्के लगाने की दौड़ में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आसपास भी नजर नहीं आया. इस सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने पूरे सीजन में 33 छक्के लगाए. आंकड़े बताते हैं कि वैभव ने किस तरह पूरे टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाई.

आने वाले वर्षों में क्रिकेट जगत की नजरें अब इस युवा सितारे पर टिकी रहेंगी. 776 रन, 72 छक्के और ऑरेंज कैप. ये आंकड़े सिर्फ एक सफल सीजन की कहानी नहीं बताते, बल्कि उस युवा खिलाड़ी के बड़े सपनों की झलक भी दिखाते हैं. अगर 15 साल ये बच्चा इस फॉर्म को बरकरार रख पाता है तो आने वाले समय में क्रिकेट दुनिया को कई नए रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं.

Source link
VAIBHAV SURYAVANSHI Diet Plan: ऐसा क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी जो लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के, यहां देखिए क्रिकेटर की पूरी डाइट प्लान