Akshay Tritiya: सिर्फ इन्वेस्टमेंट नहीं स्टाइल भी! इस बार खरीदें ये 5 स्मार्ट ज्वेलरी पीस

c4dbd756b7f6cf5b9546bb332442720217765783227821257 original


Best Jewellery To Buy On Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आते ही भारतीय घरों में सोना खरीदने की परंपरा फिर से जीवंत हो जाती है. लेकिन 2026 में यह परंपरा थोड़ा बदलती नजर आ रही है. अब सिर्फ भारी-भरकम गहने खरीदकर लॉकर में रखने का ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि लोग ऐसे पीसेज चुन रहे हैं जो रोजमर्रा की लाइफ में भी आसानी से पहने जा सकें और स्टाइल में भी फिट बैठें. यानी फोकस अब वॉल्यूम से हटकर वियरएबिलिटी और टाइमलेस स्टाइल पर आ गया है.

पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल 

आज की नई सोच यही है कि गहने सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल का हिस्सा भी हों। ऐसे पीसेज जो पारंपरिक महत्व भी रखें और मॉडर्न आउटफिट्स के साथ भी आसानी से मैच हो जाएं. इस बार अक्षय तृतीया पर ऐसे ही कुछ खास ज्वेलरी ऑप्शंस ट्रेंड में हैं, जो स्टाइल और परंपरा दोनों का सही बैलेंस बनाते हैं.

पोल्की चोकर

सबसे पहले बात करते हैं पोल्की चोकर की. अनकट डायमंड से बने ये चोकर मुगलकालीन विरासत की झलक देते हैं. 22 कैरेट गोल्ड में तैयार यह ज्वेलरी पीस बेहद रॉयल लगता है, लेकिन इसका मॉडर्न और हल्का डिजाइन इसे काफी वर्सेटाइल बना देता है. आप इसे साड़ी के साथ भी पहन सकते हैं और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी, बिना ओवरड्रेस लगे.

इसे भी पढ़ें – Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?

क्वाइट लग्जरी

इसके बाद आता है डायमंड टेनिस ब्रेसलेट, जो क्वाइट लग्जरी का बेहतरीन उदाहरण है. यह दिखने में सिंपल होता है, लेकिन इसकी एलिगेंस अपने आप ध्यान खींच लेती है. खास बात यह है कि इसे आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक कहीं भी पहन सकते हैं. यह एक ऐसा निवेश है जिसे पहनकर ही आप उसका असली मजा ले सकते हैं.

नवरत्न रिंग

नवरत्न रिंग भी इस बार काफी चर्चा में है. नौ रत्नों से बनी यह अंगूठी सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि आध्यात्मिक महत्व भी रखती है. पहले जहां ये काफी भारी और पारंपरिक डिजाइन में आती थी, वहीं अब इसका मिनिमल और मॉडर्न वर्जन लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है. यह आपके लुक में एक यूनिक और रंगीन टच जोड़ती है.

स्कल्प्चरल हूप्स

अगर आप मिनिमल स्टाइल पसंद करते हैं, तो 22 कैरेट गोल्ड के स्कल्प्चरल हूप्स आपके लिए परफेक्ट हैं. इनका डिजाइन थोड़ा बोल्ड और आर्टिस्टिक होता है, जो साधारण हूप्स से अलग नजर आता है. ये रोजाना पहनने के लिए भी अच्छे हैं और खास मौकों पर भी उतने ही स्टाइलिश लगते हैं.

 टेंपल मोटिफ

 टेंपल मोटिफ कफ की बात करें तो यह पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है. जहां पहले टेंपल ज्वेलरी भारी और जटिल हुआ करती थी, वहीं अब इसका सिंगल, स्लीक और स्टेटमेंट वर्जन ट्रेंड में है.  इस अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी खरीदने का मतलब सिर्फ सोना जमा करना नहीं, बल्कि ऐसा कलेक्शन बनाना है जो सालों तक स्टाइल और महत्व दोनों में आपके साथ बना रहे.

इसे भी पढ़ें –  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *