Gold-Silver Rates Today: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की चमक बरकरार! दाम गिरे या बढ़े? चेक करें आज के रेट

13fe482e929ced2bdd3b4eedc711b2ea17753669163971379 original


Gold Silver Price Today Live: आज पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में बाजार में हलचल तो है, लेकिन रविवार 19 अप्रैल को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है. 

हालांकि, सोना अभी भी 1.5 लाख रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है. खासकर ऐसे समय में जब त्योहार के कारण खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोना-चांदी का रेट क्या चल रहा है?

एक सप्ताह इतना उछला सोना-चांदी 

बीते हफ्ते की तुलना करें तो सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. 17 अप्रैल को MCX पर सोना 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,58,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

वहीं इससे एक सप्ताह पहले 10 अप्रैल को सोने का भाव 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस तरह सिर्फ एक हफ्ते में सोने में करीब 1,690 रुपये और चांदी में 14,779 रुपये का तेजी देखने को मिली है. 

चांदी की कीमत

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,750 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,930 रुपए
22 कैरेट – 1,42,950 रुपए
18 कैरेट – 1,16,990 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,780 रुपए
22 कैरेट – 1,42,800 रुपए
18 कैरेट – 1,16,840 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,660 रुपए
22 कैरेट – 1,43,600 रुपए
18 कैरेट – 1,19,800 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,780 रुपए
22 कैरेट – 1,42,800 रुपए
18 कैरेट – 1,16,840 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,830 रुपए
22 कैरेट – 1,42,850 रुपए
18 कैरेट – 1,16,890 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,930 रुपए
22 कैरेट – 1,42,950 रुपए
18 कैरेट – 1,16,990 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,830 रुपए
22 कैरेट – 1,42,850 रुपए
18 कैरेट – 1,16,890 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,780 रुपए
22 कैरेट – 1,42,800 रुपए
18 कैरेट – 1,16,840 रुपए

यह भी पढ़ें:

सबसे अमीर बनते ही अदाणी का बड़ा ऐलान, अब इस क्षेत्र में खर्च करेंगे 100000 करोड़, चमकेगी किस्मत

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *