Blue Bruises On Body: कोई चोट नहीं लगी फिर भी शरीर पर दिख रहे नीले निशान, क्या ये किसी बीमारी का संकेत?

ceac7912e343f0900ca46339e9c668dc17804793436411257 original


Causes Of Random Bruises On The Body: कई बार ऐसा होता है कि शरीर पर अचानक नीले या बैंगनी रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं और व्यक्ति को याद भी नहीं रहता कि उसे कहीं चोट लगी हो. अक्सर लोग इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. इसलिए बार-बार बिना कारण पड़ने वाले निशानों को हल्के में लेना सही नहीं है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

क्यों पड़ते हैं निशान?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline की रिपोर्ट के अनुसार,  एक्सपर्ट के अनुसार, कभी-कभी बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत या भारी एक्सरसाइज करने से भी त्वचा के नीचे मौजूद छोटी- छोटी ब्लड वेसल्स प्रभावित हो सकती हैं. मसल्स पर अधिक दबाव पड़ने से ये नसें फट जाती हैं और त्वचा के नीचे खून जमा होने लगता है, जिससे नीले निशान बन जाते हैं. ऐसे मामलों में व्यक्ति को चोट का एहसास नहीं होता, लेकिन निशान दिखाई दे सकते हैं. 

दवा भी हो सकता है कारण

कुछ दवाएं भी इसकी वजह बन सकती हैं. खासतौर पर ब्लड थिनर, एस्पिरिन, इबुप्रोफेन और नेप्रोक्सेन जैसी दवाएं खून को जमने में अधिक समय लगाती हैं. जब खून सामान्य गति से नहीं जमता तो त्वचा के नीचे उसका रिसाव बढ़ जाता है और आसानी से नीले निशान बनने लगते हैं. अगर किसी नई दवा के बाद यह समस्या शुरू हुई है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. 

जरूरी पोषक तत्वों की कमी की तरफ इशारा

शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. विटामिन C की कमी से त्वचा और ब्लड वेसल्स कमजोर हो सकती हैं, जिससे मामूली दबाव पर भी निशान पड़ जाते हैं. वहीं आयरन की कमी खून की वेसल्स को प्रभावित करती है और विटामिन K की कमी खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है. ऐसे में बिना वजह बार-बार नीले निशान दिखना पोषण संबंधी कमी का संकेत हो सकता है. 

ये भी होते हैं जिम्मेदार

इसके अलावा इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया जैसी रेयर बीमारी में शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है. प्लेटलेट्स खून को जमाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनकी कमी होने पर त्वचा पर अचानक नीले या बैंगनी निशान उभर सकते हैं. कुछ मामलों में बार-बार पड़ने वाले नीले निशान गंभीर बीमारियों जैसे नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा या अन्य ब्लड संबंधी दिक्कतों का संकेत भी हो सकते हैं. हालांकि ऐसा कम होता है, लेकिन अगर इसके साथ अत्यधिक थकान, वजन घटना या बार-बार खून बहने जैसी समस्याएं भी हों तो जांच कराना जरूरी हो जाता है.

इसे भी पढ़ेंः Best Time To Drink Tea: सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर शरीर पर बिना चोट के बार-बार नीले निशान दिखाई दें, निशान का आकार लगातार बढ़ रहा हो, नाक से बार-बार खून आता हो या खून बहना आसानी से बंद न हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही समय पर जांच कराने से किसी गंभीर बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः Late Night Eating Heart Health Side Effects: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *