Dark Knees: शॉर्ट ड्रेस पहनने का है मन लेकिन काले घुटनों से आ रही शर्म? इस जुगाड़ से तुरंत हो जाएंगे साफ

67dcc5026d22b21e806d07acf2aec50317807317548761257 original


How To Remove Dark Knees Naturally: शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट या शॉर्ट्स पहनने का मन तो कई बार करता है, लेकिन घुटनों का कालापन आत्मविश्वास कम कर देता है. कई लोग चेहरे और हाथों की देखभाल पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन घुटनों और कोहनियों की स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं. नतीजा यह होता है कि समय के साथ इन हिस्सों की त्वचा बाकी शरीर की तुलना में ज्यादा काली और रूखी दिखाई देने लगती है. 

क्यों होता है घुटपों पर कालापन?

दरअसल, घुटनों का कालापन एक आम समस्या है. इसकी सबसे बड़ी वजह लगातार होने वाला घर्षण, त्वचा का सूखापन और डेड स्किन का जमा होना है. घुटनों पर बार-बार दबाव पड़ने, फर्श पर बैठने या लंबे समय तक घुटनों के बल काम करने से भी वहां की त्वचा मोटी और काली हो सकती है. इसके अलावा धूप का असर और शरीर में नमी की कमी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है.

कैसे करें कालेपन को दूर?

अगर आप भी काले घुटनों से परेशान हैं, तो सबसे पहले त्वचा की नियमित सफाई और एक्सफोलिएशन पर ध्यान दें. एक्सफोलिएशन का मतलब है त्वचा पर जमी डेड सेल्स को हटाना. जब डेड स्किन हटती है तो त्वचा की रंगत धीरे-धीरे साफ और एक समान दिखने लगती है. हालांकि स्क्रब का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा में जलन हो सकती है.

मॉइस्चराइजिंग बेहद जरूरी

घुटनों को साफ और मुलायम बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग भी बेहद जरूरी है. अक्सर लोग शरीर के इस हिस्से पर मॉइस्चराइजर लगाना भूल जाते हैं, जिससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है। रोजाना अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और उसका टेक्सचर बेहतर होता है. स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं जिनमें ग्लाइकोलिक एसिड, विटामिन-सी और नींबू के छिलके से जुड़े तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन को हटाने और रंगत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. ग्लाइकोलिक एसिड हल्के एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जबकि विटामिन-सी त्वचा को ब्राइट दिखाने में सहायक माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, बस मुंह धोते ही इस तरह से करना होगा इस्तेमाल

धूप से बचाव भी जरूरी

इसके साथ ही धूप से बचाव भी बेहद जरूरी है. अगर घुटने अक्सर खुले रहते हैं, तो बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सूरज की पराबैंगनी किरणें त्वचा में मेलेनिन बढ़ा सकती हैं, जिससे कालापन और गहरा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *