- निवेशकों की मांग और वैश्विक आर्थिक हालात कीमतों को प्रभावित करेंगे।
Gold- Silver Price Today 1 June: अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. 1 जून 2026 यानी आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. वैश्विक बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और घरेलू मांग का असर इनकी कीमतों पर पड़ रहा है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या हैं?
सोने की कीमतों में बढ़त
महंगाई और वैश्विक मांग के दबाव के चलते सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट ( 999 शुद्धता) सोने की कीमत 15,703 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,394 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
शहर 24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम) 18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई ₹15,959 ₹14,629 ₹12,274
मुंबई ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
दिल्ली ₹15,718 ₹14,409 ₹11,792
कोलकाता ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
बेंगलुरु ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
हैदराबाद ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
केरल ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
पुणे ₹15,703 ₹14,394 ₹11,777
वडोदरा ₹15,708 ₹14,399 ₹11,782
अहमदाबाद ₹15,708 ₹14,399 ₹11,782
जानें चांदी के ताजा दाम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है. देश में चांदी की कीमत लगभग 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिजनेस कर रही है. वहीं सिल्वर 925 की कीमत करीब 2,74,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
शहर सिल्वर 999 (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹2,799
मुंबई ₹2,799
कोलकाता ₹2,799
चेन्नई ₹2,899
1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
इन्वेस्टर्स की नजर बाजार पर
चांदी का उपयोग सिर्फ आभूषणों में ही नहीं, बल्कि कई उद्योगों में भी होता है. यही कारण है कि औद्योगिक मांग बढ़ने या घटने का असर इसकी कीमतों पर साफ दिखाई देता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और इन्वेस्टर्स की मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.