Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

0a28c4eb2ef06ab93542b925b48fc62517768702249501257 original


How To Make Masala Chicken At Home Easy Recipe: घर पर मसालेदार चिकन बनाना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. थोड़ी समझ और सही तरीके से यह व्यंजन बिल्कुल बाहर जैसा स्वाद दे सकता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी आसान है और नए लोग भी इसे आसानी से बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे स्वादिष्ट मसालेदार चिकन बना सकते हैं.

आपको किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

यह मसालेदार चिकन रोटी और चावल दोनों के साथ खूब जंचता है. इसके साथ में सलाद और दही हो तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इस व्यंजन का असली स्वाद मसालों को अच्छे से भूनने में छिपा होता है, इसलिए इस स्टेप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसे बनाने के लिए करीब 750 ग्राम चिकन, दो कप कटा प्याज, आधा कप टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, दालचीनी, छोटी और बड़ी इलायची, तेज पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, सरसों का तेल, घी और हरा धनिया चाहिए. 

Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

सबसे पहले क्या करना चाहिए?

सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें. इसे हल्के नमक वाले गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रखें और फिर साफ पानी से दोबारा धो लें. इससे चिकन की गंध कम हो जाती है और वह साफ हो जाता है. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल और थोड़ा घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें तेज पत्ता, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और गुलाबी होने तक पकाएं.

Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

भूनना और अच्छे से पकाना

अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें. फिर चिकन डालकर 2–3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि उसका रंग बदल जाए. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालें और ढककर धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट तक पकाएं. फिर बिना ढके तब तक पकाएं जब तक चिकन हल्का भुन न जाए.

इसे भी पढ़ें – Rajma Chawal: विदेशी डिशेज को पछाड़ ‘राजमा-चावल’ ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की बेहतरीन बीन्स डिश में शामिल

Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

इस बात का रखें ध्यान

अब इसमें एक कप पानी डालें और ढककर 2 से 4 मिनट तक पकाएं, ताकि चिकन नरम हो जाए. इसके बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला, हरा धनिया और कसूरी मेथी डालें और तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखाई देने लगे. अगर आप इसे और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चिकन को पहले हल्दी, नमक, दही, लहसुन और सरसों के तेल के साथ 30 मिनट के लिए रख सकते हैं। इससे स्वाद और भी गहरा हो जाता है.

Masala Chicken Recipe: घर पर बनाना है रेस्तरां जैसा मसालेदार चिकन? इस एक सीक्रेट तरीके से उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

ध्यान रखें कि चिकन को धीमी आंच पर पकाना सबसे अच्छा रहता है. इससे इसका रंग और स्वाद दोनों बेहतर होते हैं। तैयार मसालेदार चिकन को गर्म-गर्म परोसें और घर पर ही लाजवाब स्वाद का आनंद लें.

इसे भी पढ़ें – High Protein Foods: चने से लेकर किनोआ तक, अंडे से ज्यादा प्रोटीन देते हैं ये 5 फूड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *