दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने इस बार CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिस पर पूरी राजधानी गर्व कर रही है. इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों का पास प्रतिशत 97.23% रहा, जो राष्ट्रीय औसत 93.70% से भी ज्यादा है. यह सफलता किसी एक स्कूल या कुछ छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में हुए बड़े बदलाव का नतीजा है.
पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में 2.59% की बढ़ोतरी हुई है. इस बार 457 स्कूलों ने 100% रिजल्ट दिया, जबकि पिछले साल यह संख्या 300 थी. वहीं 924 स्कूल ऐसे रहे जिनका रिजल्ट 90% से ऊपर रहा, जो पिछले साल के 529 स्कूलों से कहीं ज्यादा है.
इस परीक्षा में कुल 1,88,460 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,83,246 छात्र सफल हुए. कई छात्रों ने शानदार अंक भी हासिल किए. 26 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक पाए, 540 छात्रों ने 90% से 95% के बीच अंक हासिल किए और 5,202 छात्रों ने 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए. इस बार भी बेटियों ने दिल्ली का नाम रोशन किया. लड़कियों का पास प्रतिशत 97.37% रहा, जबकि लड़कों का 97.09% रहा.
यह भी पढ़ें – MP Board Results: झुग्गी की बेटी ने जलाया उम्मीद का दीया, 98.8% अंकों से सिर किया ऊंचा
क्या बोले शिक्षा मंत्री?
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस शानदार रिजल्ट पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह बेहतर शिक्षा व्यवस्था, नई सुविधाओं और लगातार की जा रही मेहनत का परिणाम है.
सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी छात्र दूरी की वजह से पढ़ाई से वंचित न रहे. इसी के तहत छात्राओं के लिए 90 करोड़ रुपये की फ्री साइकिल योजना शुरू की गई है, जिससे लगभग 1.3 लाख छात्राओं को साइकिल दी जाएगी. इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी. दिल्ली के सरकारी स्कूल अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुके हैं.
बनाए जा रहे स्मार्ट क्लासरूम
9000 स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं और लक्ष्य 21,000 का है. इसके साथ ही 175 आधुनिक कंप्यूटर लैब और 125 डिजिटल लाइब्रेरी भी तैयार की गई हैं. अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के साथ हो रही है, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता और बढ़ रही है. सरकार ने 75 सीएम श्री स्कूल भी शुरू किए हैं. जहां लैंग्वेज लैब, करियर लैब और नई तकनीक के साथ पढ़ाई कराई जा रही है, ताकि बच्चों को सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए तैयार किया जा सके.
यह भी पढ़ें – Success Story: अत्याचार से अफसर तक, एक महिला की हिम्मत ने बदली किस्मत; जानें सविता की कहानी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI