‘रामायण’ की ‘सीता’ बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- ‘दिमाग नहीं लगाना चाहती’

1ca770fc0d39fc1303799cce0f60c5de17930061389161296 original


‘रामायण’ की स्टारकास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचीं.  इस दौरान अमिताभ ने तीनों कलाकारों का स्वागत किया और फिल्म में काम करने पर गर्व जताया.

शो में साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाने और इस रोल के लिए अपनी तैयारी के बारे में भी बात की.

शो के दौरान, अमिताभ ने तीनों से पूछा कि जब उन्हें उनके किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया, तो उनके मन में क्या विचार आए. साई पल्लवी ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने इस किरदार को किसी तरह के सोच-विचार के साथ नहीं अपनाया, बल्कि इसे खुद को सिखाने का मौका दिया.

‘रामायण’ की ‘सीता’ बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? 
साई पल्लवी ने कहा, ‘इस बार मैं ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थी. जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि उसमें क्या नया जोड़ सकती हूं. लेकिन सीता मां का किरदार निभाते वक्त पहली बार मैंने सोचा कि इस रोल से मैं क्या सीख सकती हूं और मुझे क्या ज्ञान मिलेगा. इसलिए मैं इस पूरी प्रक्रिया को सहज और साफ रखना चाहती थी. मैं इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहती थी. मैंने सीता मां से प्रार्थना की और फिर इस किरदार को निभाने के लिए आगे बढ़ गई.’

अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन की दिवाली का मजेदार किस्सा
शो के एक और प्रोमो में रणबीर कपूर, रवि दुबे और साई पल्लवी की शानदार एंट्री दिखाई गई. इस दौरान डांसर्स ने ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया. बाद में रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बचपन में दिवाली मनाने की एक याद शेयर करने को कहा.

इस पर अमिताभ ने मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘दिवाली की एक ही याद है कि अगर पड़ोसी के यहां बम फूटता है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज फूटना चाहिए.’ अमिताभ की ये बात सुनकर रामायण की स्टारकास्ट  जोर-जोर से हंसने लगी और तालियां बजाने लगी. 

बता दें, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर टेली कास्ट होगा.

‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभाएंगी.

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *