हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई ‘वर्जिनिटी’, अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा

d69f5f0300f3b0359a17ac0cac57275a17806799799561364 original


Axar Patel Virginity Funny Story: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखे भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने एक मजेदार सुनाते हुए बताया कि खिलाड़ी के हेलमेट पर गेंद लगते ही उसे ‘वर्जिनिटी’ याद आ गई. यह घटना IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान हुई. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है और अक्षर ने किसी खिलाड़ी के बारे में बात की. 

Humans of Bombay यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अक्षर ने बताया कि कैसे दिल्ली के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने हेलमेट पर गेंद लगने के बाद वर्जिनिटी को लेकर बात की. 

शो के होस्ट जतिन सप्रू ने अक्षर से सवाल पूछा कि मैदान पर एकदम गंभीर माहौल में सबसे मजेदार बात क्या सुनी है? 

अशुतोष शर्मा को याद आई वर्जिनिटी

इसका जवाब देते हुए अक्षर पेटल ने कहा, “आशुतोष शर्मा के लिए गंभीर पल था, क्योंकि उसके हेलमेट पर गेंद लगी थी. मैं कन्कशन के लिए लैप करने गया था. हमारे फिजियो क्रेग उसे देखने के लिए गए, वो पूछने जा रहा हैं तो वो (आशुतोष) कह रहा है कि हां, मैं वर्जिन हूं.” अक्षर का जवाब सुनकर जतिन तेजी से हंस पड़े. 

IPL 2026 में आशुतोष शर्मा का प्रदर्शन 

आशुतोष ने आईपीएल 2026 के 8 मैचों की 8 पारियों में 34.20 की औसत और 181.91  के स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 39 रनों का रहा. 

सीजन में दिल्ली का खराब प्रदर्शन 

सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन खराब रहा था. टीम ने 14 लीग मैचों में से 7 में जीत दर्ज की और बाकी के 7 में हार का सामना किया. टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर सीजन का आगाज किया था. इसके बाद हार और जीत का सिलसिला चला. टीम ने अंतिम 3 मैचों में जीत अपने खाते में डाली. लेकिन इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. टीम ने प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर रहते हुए लीग स्टेज समाप्त किया. 

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य

ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *