STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 

f430782152ca67b847b4af7867aea5c617928190340901094 original


बिहार में होने जा रही सीटीईटी परीक्षा को लेकर आयोग ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में बैठने वाले कैंडिडेट्स को सख्त ड्रेस कोड और एग्जामिनेशन गाइडलाइंस को फॉलो करने की सलाह दी गई है. एग्जामिनेशन सेंटर पर जूते- मौजे पहनना मना है और महिला कैंडिडेट को मेहंदी और नेल पॉलिश लगाने से बचने के लिए भी कहा गया है. इनके लगे होने पर सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी.

सीटीईटी की परीक्षा 25 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच ऑनलाइन टेस्ट सेंटर पर दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के कराने के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए हैं. 

कैंडिडेट्स पर रहेगी कड़ी नजर 

बीएसईबी बोर्ड के अनुसार छात्रों के केंद्र पर पहुंचने से लेकर परीक्षा खत्म होने तक कैंडिडेट्स पर कड़ी नजर रखी जाएगी. अधिकारियों ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है, कि एंट्री से मना होने से बचने के लिए बोर्ड की ओर से दिए गए सभी इंस्ट्रक्शंस को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें, ताकि कैंडिडेट्स बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सके. 

कितने बजे से शुरू होगी परीक्षा?

सीटीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें रिपोर्टिंग और एंट्री विंडो अलग-अलग होगी. इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू होगी, जिसकी एंट्री सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी. इसके लिए परीक्षा केंद्र पर एंट्री 12:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी. ऐसे में कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम को फॉलो करना होगा. जो लोग तय एंट्री टाइम के बाद आएंगे, उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. 

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड 

परीक्षा में शामिल होने के लिए जो छात्र जूते और मौजे पहनकर आएंगे, उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. वहीं महिला कैंडिडेट्स को मेहंदी, नेल पॉलिश या ऐसी ही कोई चीज न लगाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतावनी दी है, कि तय गाइडलाइन का पालन न करने पर कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं दी जा सकती है. कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट भी साथ ले जाने होंगे और यह पक्का करना होगा कि वह तय समय के अंदर सेंटर पर पहुंच जाए. 

ये भी पढ़ें-NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार

सीसीटीवी से होगी निगरानी 

सीटीईटी के लिए परीक्षा केंद्र पर सिक्योरिटी की तैयार दो दिन पहले शुरू हो गई है. परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम मैनेजमेंट की भी तैयारी शुरू हो गई थी. मजिस्ट्रेट और पुलिस वाले केंद्र के बाहर इंतजाम देखेंगे, जबकि केंद्र मैनेजमेंट अंदर के काम के लिए जिम्मेदार होंगे. वहीं चुनी गई एजेंसी को भी यह पक्का करना होगा कि एंट्री और दूसरे एग्जामिनेशन प्रक्रिया तय नियमों से हो. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले से लेकर खत्म होने के 30 मिनट बाद तक सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखे जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर एक-एक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. 

4 नवंबर की परीक्षा का शेड्यूल बदला 

बीएसईसी अब ने सीटीईटी की चार नंबर को होने वाली परीक्षा के तय शेड्यूल में भी बदलाव किया है. यह परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी, जबकि दूसरी परीक्षाओं की तारीख वैसे ही रहेगी. दरअसल 4 नवंबर वाली परीक्षा की तारीख में बदलाव दूसरी परीक्षाओं के भी इसी दिन पड़ने के चलते लिया गया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *