कांग्रेस या भाजपा जैसी पार्टियों का प्रवक्ता बनने के लिए किस डिग्री की होती है जरूरत?

fc0b6891fa6fd8759824c1562bdbd7db17807280080441294 original


टीवी डिबेट्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों का पक्ष रखने वाले प्रवक्ता आज राजनीति का अहम चेहरा बन चुके हैं. कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी या अन्य बड़े राजनीतिक दलों के प्रवक्ता अक्सर राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का रुख जनता के सामने रखते हैं. ऐसे में कई युवाओं के मन में सवाल उठता है कि आखिर किसी राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता बनने के लिए कौन-सी डिग्री या योग्यता जरूरी होती है?

दरअसल, भारत में किसी भी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बनने के लिए संविधान, चुनाव आयोग या किसी सरकारी संस्था द्वारा कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है. यानी प्रवक्ता बनने के लिए किसी खास डिग्री का होना अनिवार्य नहीं है. हालांकि, कुछ विषयों में शिक्षा और अनुभव इस भूमिका में काफी मददगार साबित होते हैं.

कौन-सी डिग्री होती है फायदेमंद?

रिपोर्ट्स के अनुसार मास कम्युनिकेशन (Journalism and Mass Communication), राजनीति विज्ञान (Political Science), जनसंपर्क (Public Relations), कानून (Law), पत्रकारिता, लोक प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को इस क्षेत्र में बढ़त मिल सकती है. इन विषयों की पढ़ाई से राजनीतिक व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और नीतिगत मुद्दों की बेहतर समझ विकसित होती है, जो प्रवक्ता की भूमिका निभाने में काफी उपयोगी साबित होती है.

यह भी पढ़ें- ​कितने पढ़े लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ता? जानिए कहां से ली है शिक्षा

सिर्फ डिग्री नहीं, ये स्किल्स भी हैं जरूरी

राजनीतिक प्रवक्ता बनने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं होती. इस पद पर सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण कौशलों की भी आवश्यकता होती है. एक प्रवक्ता का सबसे बड़ा हथियार उसकी बोलने की क्षमता होती है. उसे टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की बात स्पष्ट, प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ रखनी होती है.

राजनीतिक और सामाजिक समझ

देश-दुनिया की घटनाओं, सरकारी नीतियों, विपक्ष के आरोपों और अपनी पार्टी की विचारधारा की गहरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. प्रवक्ता को हर मुद्दे पर तथ्यों के साथ जवाब देने में सक्षम होना चाहिए.

डिबेट और तर्क क्षमता

टीवी डिबेट में अक्सर तीखे सवाल और बहस का माहौल होता है. ऐसे में प्रवक्ता के पास मजबूत तर्क क्षमता, संयम और तुरंत जवाब देने की योग्यता होनी चाहिए. मीडिया के कामकाज और खबरों की प्रकृति को समझना भी महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि कई पत्रकार, वकील और राजनीतिक विश्लेषक बाद में राजनीतिक दलों के प्रवक्ता बन जाते हैं.

कैसे बन सकते हैं राजनीतिक प्रवक्ता?

आमतौर पर राजनीतिक दल अपने सक्रिय और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को समय के साथ प्रवक्ता की जिम्मेदारी देते हैं. इसके लिए पार्टी में लंबे समय तक काम करना, संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना और नेतृत्व का विश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण माना जाता है.

यह भी पढ़ें- छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *