CBSE Practical Exam Guidlines: 29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन

82642775fd042d8540df2e93a9903b4517848139774031094 original


CBSE Practical Exam Guidlines: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. बोर्ड के अनुसार सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए होंगी, जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में Repeat Practical या Repeat Theory and Practical Both  के तहत रखा गया है. इसी के साथ बोर्ड ने स्कूलों, परीक्षा केंद्रों और क्षेत्रीय कार्यालयों को परीक्षा आयोजन, परीक्षकों की नियुक्ति और प्रैक्टिकल अंकों के अपलोड से जुड़े जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से कांटेक्ट कर परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें.

किन छात्रों को देना होगा प्रैक्टिकल एग्जाम?

सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा दो कैटेगरी के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी. पहली कैटेगरी Repeat Practical की है.  इस श्रेणी में आने वाले छात्रों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी, उनके मुख्य परीक्षा में प्राप्त थ्योरी अंक यथावत मान्य रहेंगे और उन्हें दोबारा थ्योरी परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी. दूसरी कैटेगरी Repeat Theory and Practical Both की है. इस कैटेगरी के छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा.

कहां होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी. वहीं प्राइवेट उम्मीदवारों को उनके आवंटित थ्योरी परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी होगी. अगर किसी परीक्षा केंद्र पर किसी विशेष विषय के प्रेक्टिकल की आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय छात्रों के लिए किसी नजदीकी स्कूल या परीक्षा केंद्र पर प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा.

स्कूल खुद नियुक्त नहीं कर सकेंगे एक्सटर्नल एग्जामिनर

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल अपने स्तर पर बाहरी एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त नहीं करेंगे. सभी एक्सटर्नल एग्जामिनर की नियुक्ति संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय करेगा, हालांकि इंटरनल एग्जामिनर की नियुक्ति स्कूल या परीक्षा केंद्र की अधीक्षक अपने संस्थान के शिक्षकों में से करेंगे. वहीं सीबीएसई ने सभी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया है कि जिस दिन प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हो, उसी दिन छात्रों के अंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि एक बार अंक पोर्टल पर अपलोड होने के बाद उन्हें अंतिम माना जाएगा. इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

छात्रों के लिए बोर्ड की सलाह

बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वह 27 जुलाई तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से कांटेक्ट करें. इस दौरान वह अपनी मार्कशीट या रिजल्ट की कॉपी और एडमिट कार्ड साथ लेकर आए, ताकि प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट, समय और स्थान की पुष्टि की जा सके. इसके बाद छात्रों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा.

स्कूलों और क्षेत्रीय कार्यालय को भी निर्देश मिले

सीबीएसई ने स्कूलों को पात्र छात्रों की विषयवार लिस्ट तैयार करने, क्षेत्रीय कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर एक्सटर्नल एग्जामिनर की नियुक्ति सुनिश्चित करने और समय रहते छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. वहीं क्षेत्रीय कार्यालय को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का समय पर आयोजन, परीक्षकों की नियुक्ति, प्रैक्टिकल अंकों का समय पर अपलोड और उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें-UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *