‘उड़ता तीर’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, ‘जेलर 2’ समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

309ed284af84a07ede5a8d24c009b93f17929374950761403 original


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘उड़ता तीर’ के चर्चे हो रहे हैं. फिल्म की सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर खूब छाई हुई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें सारा और आयुष्मान की जोड़ी को भी दर्शकों की ओर से प्यार मिल रहा है. ऐसे में अब इसने ओपनिंग वीकेंड में भी बंपर कमाई की, जिसके बाद साल 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन…

‘उड़ता तीर’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आयुष्मान और सारा की जोड़ी ने स्क्रीन पर धमाल ही मचा दिया है, जिसके बाद ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने बंपर कमाई की है, जिसके बाद 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया. 
– फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था, फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल दर्ज की गई.
– इसके साथ ही आयुष्मान की फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 8.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 19.45 करोड़ हो चुका है.

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 3 8.10 करोड़ (10.30 बजे तक) 24.0%
टोटल कलेक्शन 19.45 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

‘उड़ता तीर’ ओपनिंग वीकेंड में तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

इसके साथ ही ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने 2026 की बॉलीवुड की 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसमें ‘जेलर 2’ समेत कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…
1. प्रहार- 9.15 करोड़
2. नई नवेली- 11.9 करोड़
3. जेलर 2- 16.65 करोड़ (4 दिन)
4. दायरा- 5.63 करोड़
5. हैवान- 7.35 करोड़
6. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
7. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़
8. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़
9. मर्दानी 3- 17.25 करोड़

‘उड़ता तीर’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘उड़ता तीर’ के बारे में बात की जाए तो इसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने लीड रोल प्ले किया है. ये एक स्पाई थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान ने पाकिस्तानी अफसर का रोल प्ले किया है लेकिन वो अपनी याददाश्त गवां देते हैं तो भारत के देशभक्त बन जाते हैं. कहानी में काफी ट्विस्ट और कॉमेडी देखने के लिए मिलती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *