Car Loan Interest Rate: अगर आप नई कार खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला न करें. अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करने से आप अच्छी-खासी सेविंग्स कर सकते हैं. फिलहाल कुछ बैंक 7.35% सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर भी कार लोन दे रहे हैं.
समझने वाली बात यह है कि आपको मिलने वाली ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर, नौकरी, आय, लोन की रकम और लोन की समय सीमा पर निर्भर करेगी. इसलिए हर कस्टमर के लिए ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है.
पॉलिसी बाजार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक…
- UCO Bank सबसे कम 7.35% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है.
- इसके बाद Canara Bank और Bank of Maharashtra 7.45% से
- जबकि Union Bank of India, Punjab & Sind Bank और Indian Bank 7.50% से कार लोन दे रहे हैं.
अगर आप 5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो सबसे कम ब्याज दर पर आपकी EMI करीब 9,983 रुपये होगी. वहीं ज्यादा ब्याज दर होने पर EMI 11,634 रुपये तक पहुंच सकती है. मतलब हर महीने 1,651 रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं. पूरे 5 साल में यह रकम करीब 99 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. मतलब सिर्फ सही बैंक चुनकर आप लोन की कुल कॉस्ट को काफी कम कर सकते हैं.
Train News: 17 घंटे लेट हुई ट्रेन, पूजा-अर्चना नहीं कर पाई महिला, अब IRCTC देगा 30000 का जुर्माना
प्राइवेट बैंकों की बात करें तो…
- HDFC Bank- 8.15%
- ICICI Bank- 8.40%
- Federal Bank- 7.65%
- Karnataka Bank- 8.14%
- और IDFC FIRST Bank 8.99% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं.
लेकिन हर कस्टमर को ब्याज दर उसके प्रोफाइल के हिसाब से ही मिलती है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आपकी इंकम फिक्स्ड है तो कम ब्याज दर मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
प्रोसेसिंग फीस भी जरूर देखें
कार लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस भी जरूर देख लें. कुछ बैंक कम फीस लेते हैं, जबकि कुछ बैंक लोन की रकम के हिसाब से चार्ज करती है. कई बैंक फिलहाल प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर पर डिस्काउंट भी दे रहे हैं. साथ ही यह भी पता करें कि बैंक समय से पहले लोन चुकाने पर कोई प्रीपेमेंट चार्ज तो नहीं ले रहा है.
कार लोन लेने से पहले ब्याज दर, लोन की ईएमआई, प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज और लोन की बाकी बातों को अच्छी तरह कम्पेयर कर लें. थोड़ी सी समझदारी और सही बैंक का चुनाव आपके पूरे लोन के दौरान हजारों रुपये बचा सकता है और आपकी नई कार का सपना भी ईजी बना सकता है.