भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका

a6f68b4197e39d8efb906492f392d66c1784911653772975 original


भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड जाकर तहलका मचा दिया है. उन्होंने शुक्रवार को इंग्लैंड के क्लब यॉर्कशायर के लिए अपना डेब्यू किया और 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर तबाही मचा दी. इन दिनों इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट में वनडे कप खेला जा रहा है. कुलदीप ने हाल ही में 5 वनडे मैच और 3 काउंटी मैचों के लिए यॉर्कशायर से करार किया था.

शुक्रवार को वनडे कप में यॉर्कशायर की टक्कर ग्लैमॉर्गन से हुई. ग्लैमॉर्गन की टीम पूरे 50 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यॉर्कशायर के लिए सिर्फ कुलदीप अकेले गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 10 ओवर का स्पेल पूरा किया. उन्होंने 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में यॉर्कशायर ने ग्लैमॉर्गन को 2 विकेट से हराया. कुलदीप ने बल्ले से भी योगदान दिया और 23 गेंद खेलकर 12 रन बनाए.

3 गेंद के भीतर 2 विकेट

कुलदीप यादव मैच में अपने पहले 9 ओवरों में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. जब कुलदीप अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए तो तीन गेंदों के भीतर 2 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पारी के 44वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एलेक्स हॉर्टन और फिर तीसरी गेंद पर जेमी मैकलरॉय को चलता किया. इस तरह उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

कुलदीप को किया जा रहा इग्नोर

कुलदीप यादव को आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलते देखा गया था. उसके बाद उन्हें आयरलैंड, फिर इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी बेंच पर बैठे रहना पड़ा. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया. जब इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान कप्तान शुभमन गिल से कुलदीप को मौका ना दिए जाने का सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि गेम प्लान की वजह से कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *