घूमने का कर रहे हैं प्लान? ये हैं भारत की टॉप 5 सबसे सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस

4b6c4c0613427dd4950793226045302117806805020781381 original


Budget Friendly Honeymoon Destinations India: शादी के बाद आखिर कौन सा कपल नहीं चाहता होगा कि वह मिलकर कुछ यादगार पल साथ बिताए और किसी खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाने जाए. हालांकि, कई बार शादी में अधिक खर्चे से बजट कम होते ही लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने का प्लान छोड़ देते हैं. ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद किसी अच्छी और सस्ती जगह की तलाश में हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां कम खर्च में भी शानदार हनीमून मनाया जा सकता है. आइए आपको बताते है हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में. 

मनाली, नैनीताल और मसूरी हैं शानदार विकल्प

भारत की सबसे लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशंस में सबसे पहले नाम आता है मनाली का. यहां बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और खूबसूरत घाटियां इस जगह को कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय बनाती हैं. इसके अलावा नैनीताल भी कम बजट में घूमने के लिए शानदार विकल्प माना जाता है. यहां की झीलें और पहाड़ कपल्स को बेहद पसंद आते हैं. वहीं मसूरी को भी “पहाड़ों की रानी” कहा जाता है, जहां का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती है. साथ ही  इन जगहों पर होटल और खाने-पीने की सुविधाएं भी बजट में मिल जाती हैं.

यह भी पढ़ेंः Budget International Trip: सिर्फ 50 हजार में होगी ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर डिज्नीलैंड तक की सैर, iPhone भी मिलता है सस्ता

गुलमर्ग और लक्षद्वीप में मिलेगा अलग अनुभव 

बात करते हैं जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन गुलमर्ग की तो यहां कि बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और रंग-बिरंगे फूल इस जगह को बेहद खास बनाते हैं. यहां कपल्स गोंडोला राइड, ट्रैकिंग, हाइकिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा लक्षद्वीप भी हनीमून के लिए शानदार जगह मानी जाती है. यहां के शांत समुद्री किनारे, नीला पानी और कोरल रीफ कपल्स को एक अलग ही अनुभव देते हैं. यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और सन बाथ जैसी गतिविधियां काफी लोकप्रिय हैं. बता दें कि गुलमर्ग का 5 दिन और 4 रात का ट्रिप करीब 10 हजार रुपये या उससे थोड़ा अधिक में पूरा हो सकता है, जबकि लक्षद्वीप का 4 दिन और 3 रात का ट्रिप करीब 20 हजार रुपये में किया जा सकता है.  

गंगटोक और रण ऑफ कच्छ भी हैं खास

इसके अलावा अगर आप पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच समय बिताना चाहते हैं तो सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत पहाड़ किसी विदेशी जगह जैसा अनुभव देते हैं.  कपल्स यहां ताशी व्यू पॉइंट से कंचनजंगा का नजारा देख सकते हैं, त्सोमगो झील घूम सकते हैं और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का आनंद ले सकते हैं. वहीं गुजरात का रण ऑफ कच्छ भी हनीमून के लिए एक अनोखी जगह है. दूर-दूर तक फैला सफेद रेगिस्तान और रण उत्सव का रंगारंग माहौल इस जगह को खास बनाता है. यहां संगीत, लोक नृत्य और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जा सकता है. वहीं गंगटोक का 6 दिन और 5 रात का ट्रिप करीब 20 हजार रुपये तक में हो सकता है, जबकि रण ऑफ कच्छ का 4 दिन और 3 रात का ट्रिप लगभग 9 से 10 हजार रुपये में पूरा किया जा सकता है. 

ऊटी और माउंट आबू भी बेहतर विकल्प 

अगर आप पहाड़ों के अलावा किसी अलग अनुभव की तलाश में हैं तो ऊटी भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां की हरियाली, चाय के बागान और शांत वातावरण कपल्स को बेहद पसंद आते हैं. इसके अलावा माउंट आबू भी कम खर्च में हनीमून मनाने के लिए काफी मशहूर है. जो कि राजस्थान की यह एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां हर साल बड़ी संख्या में नए शादीशुदा जोड़े पहुंचते हैं. इन जगहों पर आप खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ कई यादगार तस्वीरें भी खींच सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पहुंचने और रहने का खर्च भी काफी कम होता है. 

यह भी पढ़ेंः Gen-Z बदल रहे हैं घूमने का तरीका, लंबी छुट्टियों की जगह अब कर रहे शॉर्ट ट्रिप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *