Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन

5969ad9cb815680b5fd612472fc7e04d17928374939181257 original


Festive Wall Decor And Texture Paint Ideas For Home: दीवाली आने से पहले घर की सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. कपड़ों से लेकर पर्दों और फर्नीचर तक सब कुछ साफ किया जाता है, लेकिन घर की दीवारों पर अक्सर सबसे ज्यादा ध्यान जाता है. पुरानी या फीकी पड़ चुकी दीवारों पर नया पेंट करवाने से पूरा घर एकदम नया और फ्रेश नजर आने लगता है. यही वजह है कि दीवाली से पहले रंगाई-पुताई करवाने की परंपरा आज भी कई घरों में देखने को मिलती है.

अगर आप भी इस दीवाली घर में पेंट करवाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ एक ही रंग चुनकर पूरी दीवारें पेंट करवाने के बजाय कुछ नए आइडिया आजमा सकते हैं. इससे घर का लुक ज्यादा खूबसूरत और अलग नजर आएगा. दीवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए रंगों का चुनाव भी काफी मायने रखता है.

एथनिक कलर्स से दें घर को ट्रेडिशनल लुक

दीवाली के लिए मस्टर्ड येलो, डीप मैरून और रॉयल ब्लू जैसे रंग अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ये रंग घर में फेस्टिव माहौल बनाने के साथ दीये और रंगोली की सजावट के साथ भी अच्छे लगते हैं. अगर आपको घर में ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो इन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन

एक दीवार को बनाएं खास

पूरे कमरे को अलग-अलग रंगों से भरने के बजाय सिर्फ एक दीवार को हाइलाइट किया जा सकता है. इस दीवार पर टेक्सचर फिनिश, मार्बल, मेटैलिक या सैंडस्टोन जैसा लुक दिया जा सकता है. दीवाली की लाइटिंग पड़ने पर यह दीवार कमरे का सबसे आकर्षक हिस्सा बन सकती है.

दो रंगों का कॉम्बिनेशन भी रहेगा अच्छा

अगर आप घर को थोड़ा मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो दो रंगों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं. बेज के साथ केसरिया या क्रीम के साथ गोल्ड जैसे कॉम्बिनेशन दीवारों को खूबसूरत और बैलेंस्ड लुक दे सकते हैं.

Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन

पेंट के साथ स्टेंसिल डिजाइन

दीवारों पर सिर्फ पेंट करवाने के बजाय स्टेंसिल डिजाइन भी बनाए जा सकते हैं. दीया, फूल या पेसली जैसे पैटर्न दीवार को फेस्टिव टच दे सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए पूरे कमरे को दोबारा डिजाइन करने की जरूरत नहीं पड़ती.

पूजा रूम में मंडला डिजाइन

दीवाली पर पूजा रूम घर का खास हिस्सा होता है. यहां दीवार पर मंडला से इंस्पायर्ड डिजाइन बनाया जा सकता है. इससे पूजा वाले हिस्से को अलग पहचान मिलेगी और दीवार पर एक एलिगेंट लुक भी आएगा.

बालकनी को भी न करें नजरअंदाज

घर की रंगाई-पुताई करवाते समय बालकनी को छोड़ना भी सही नहीं है. यहां किसी ब्राइट कलर की दीवार के साथ फेयरी लाइट्स और गमलों में पौधे रखे जा सकते हैं. शाम के समय यह जगह घर का सबसे खूबसूरत कोना बन सकती है.

अगर ज्यादा चमकीले रंग पसंद नहीं हैं

हर किसी को घर की दीवारों पर लाल, पीला या नारंगी जैसे ब्राइट रंग पसंद नहीं होते. ऐसे में हल्का ग्रे रंग चुना जा सकता है. इसके साथ गोल्ड या सिल्वर टच वाला वॉल डेकोर लगाया जाए तो घर में बिना ज्यादा चमक के भी फेस्टिव फील आ सकती है.

सफेद दीवारों के साथ गोल्डन बॉर्डर

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो सफेद दीवारों के साथ गोल्डन बॉर्डर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ पीतल के दीये या गोल्डन डेकोरेशन रखने से दीवाली वाला लुक और बेहतर हो सकता है.

रंग चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

दीवाली के लिए रंग चुनते समय घर की बाकी सजावट को भी ध्यान में रखें. पीला, केसरिया और नारंगी जैसे वार्म टोन घर में एनर्जी और फेस्टिव फील देते हैं. मैरून, ग्रीन और ब्लू जैसे रॉयल शेड्स घर को रिच लुक दे सकते हैं. वहीं सफेद और बेज जैसे न्यूट्रल रंगों के साथ आप दीवाली की सजावट और लाइटिंग को ज्यादा उभरकर दिखा सकते हैं. गोल्ड या सिल्वर का हल्का टच घर को तुरंत फेस्टिव लुक दे सकता है.

इसे भी पढ़ें- Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स

पेंट करवाने से पहले दीवारों को ऐसे करें तैयार

नई पेंटिंग शुरू करने से पहले दीवारों की अच्छी तरह सफाई जरूरी है. धूल हटाने के बाद अगर कहीं क्रैक या सीलन के निशान हैं, तो उन्हें पहले ठीक करवाएं. इसके बाद प्राइमर लगाने से पेंट की फिनिश बेहतर हो सकती है. ऐसा पेंट चुनना भी बेहतर है जिसे साफ करना आसान हो और जो लंबे समय तक अच्छा बना रहे. दीवाली पर घर को नया लुक देने के लिए हर कमरे में महंगा डेकोरेशन करना जरूरी नहीं है. सही रंग, एक अच्छी हाइलाइट वॉल, हल्का टेक्सचर या छोटा-सा डिजाइन भी घर का पूरा लुक बदल सकता है. इसलिए रंगाई-पुताई शुरू करने से पहले यह तय कर लें कि आपको घर में ट्रेडिशनल, मॉडर्न या सिंपल लुक चाहिए. इसके हिसाब से रंग और डिजाइन चुनेंगे तो दीवाली पर घर ज्यादा खूबसूरत और व्यवस्थित नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें- Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *