विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा

836b27cdc17019befc4a110f457e727e17806754632411364 original


Virat Kohli Injury Update: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज मिस करेंगे, यह तो लगभग तय हो चुका है. तमाम जगह कोहली को लेकर रिपोर्ट की जा चुकी है कि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे. लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट फैंस को चौंका सकती है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि कोहली सिर्फ अफगानिस्तान सीरीज नहीं, बल्कि उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज भी मिस कर सकते हैं. बता दें कि कोहली IPL 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते हुए नजर आए थे. यह इंजरी कोहली को 6 हफ्तों तक बाहर कर सकती है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज भी शामिल हो सकती है. इंग्लैंड वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से बर्मिंघम में होगी. 

सर्जरी नहीं, वक्त लेगी कोहली की इंजरी

सोर्स से हवाले से रिपोर्ट में बताया गया, “उन्हें हैमस्ट्रिंग टियर है. चोट में सर्जरी की जरूरत नहीं होगी. इसे ठीक होने में करीब 6 हफ्तों का टाइम लगेगा, जिसमें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाला रिहैब भी शामिल है. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ परदीवाला से टेली-कंसल्टेशन किया, जिन्होंने उनके एमआरआई स्कैन रिव्यू किया.”

IPL 2026 में जमकर चला था कोहली का बल्ला

कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 का खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया था. कोहली ने सीजन के 16 मैचों की 16 पारियों में 56.25 की औसत और 165.84 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे थे. 

भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध

गौरतलब है कि विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. इसके बाद मई 2025 को किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. 

 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में जमेगा रंग, ये ग्लोबल स्टार्स दिखाएंगे दम; ऐसा है शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *