25 साल पुराना रिश्ता खत्म! जेम्स एंडरसन ने लैंकशायर को कहा अलविदा; भावुक हुए फैंस

ecac41a692b7cb502b89da73c1938f0d17929353869751364 original


इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में यानी करीब 2 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा था. लेकिन अब उन्होंने घरेलू टीम लैंकशायर को भी अलविदा कह दिया है. लैंकशायर ने एंडरसन का 2027 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया, जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनका टीम के साथ 25 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया. 

एंडरसन ने लिखा, “मैंने बचपन से लंकाशायर को सपोर्ट किया और उनके लिए 25 साल तक खेलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलने के लिए मैदान पर उतरना मेरे लिए हमेशा से बहुत खास रहा है, और वहां खेलने की मेरी कुछ बेहतरीन यादें हैं, जिनमें कप्तान बनने का सम्मान भी शामिल है. अगर यह मेरे हाथ में होता, तो इसका अंत इस तरह न होता, लेकिन मैं खिलाड़ियों और फैंस को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

यहां गौर करने वाली बात यह है कि एंडरसन ने अंत होने की बात कही, लेकिन उन्होंने संन्यास का जिक्र नहीं किया. घरेलू क्रिकेट में 44 साल के एंडरसन आगे और खेलेंगे या नहीं, इस पर कुछ साफ नहीं हो सका है. 

लैंकशायर ने बोला शुक्रिया

लैंकशायर की तरफ से एंडरसन का शुक्रिया अदा करते हुए एक रिलीज जारी की गई. इसी में उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने की बात भी शामिल रही. लैंकाशायर के नए क्रिकेट निदेशक पॉल फारब्रेस ने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कहा, “सोमवार, 19 अक्टूबर को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में जिमी और रिचर्ड केन्यन के साथ हुई एक बैठक के बाद, मैंने जिमी से हमारी उस योजना के बारे में बात की जिसके तहत हम अपनी पुरुष टीम को फिर से तैयार करना चाहते हैं. हमारा लक्ष्य है कि यह टीम काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन टू से प्रमोट होकर ऊपर आए और फिर अगले तीन से चार सालों में डिवीजन वन का खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश करे.”

2027 के लिए आगे नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

आगे कहा, “हम अब टीम को दोबारा बनाने के लिए उत्सुक हैं- जिसमें खिलाड़ियों की टीम और व्यापक पेशेवर क्रिकेट सेटअप, दोनों शामिल हैं- और आने वाले महीनों में इसमें महत्वपूर्ण प्रगति करना चाहते हैं. इसी योजना के तहत, मैंने जिमी को बताया कि हमने एक बेहद कठिन फैसला लिया है: 2027 सीजन के लिए उनके खेलने के अनुबंध (प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट) को आगे न बढ़ाया जाए.”

जेम्स एंडरसन का करियर 

एंडरसन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इसके अलावा लैंकशायर के लिए एंडरसन ने 112 फर्स्ट क्लास, 61 लिस्ट-ए और 40 टी20 खेले.

 

यह भी पढ़ें: कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *