‘टेस्ट में ओपन करे वैभव सूर्यवंशी…’, ENG-NZ मैच के दौरान हुई 15 वर्षीय बल्लेबाज के भविष्य पर चर्चा

da7c9725b53a61d8f61e39581361a99f17806428709991212 original


वैभव सूर्यवंशी का नाम क्रिकेट जगत में छाया हुआ है, सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी हिटिंग एबिलिटी की चर्चाएं हैं. ये इसलिए है क्योंकि वैभव ने कोई एक-दो पारी में अच्छा नहीं खेला, बल्कि जब से उन्होंने IPL में डेब्यू किया है वो लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं. उनकी उम्र इसे और खास बनाती है, दुनिया हैरान है कि 15 साल का खिलाड़ी कैसे निडर होकर बड़े-बड़े गेंदबाजों को आसानी से शॉट खेल रहा है. जसप्रीत बुमराह के सामने अच्छे अच्छे बल्लेबाज घबराते हैं, कैसे ये युवा बल्लेबाज उनके सामने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दे रहा है. हाल में उनको लेकर चर्चा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान भी हुई, जब खेल बारिश के कारण रुका हुआ था.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में खेल जब बारिश के कारण रुका तो कमेंटरी बॉक्स में इयान वार्ड, नासिर हुसैन और साइमन डूल ने बातचीत शुरू की, जो जल्द वैभव सूर्यवंशी पर आ गई. ये तब शुरू हुआ जब वार्ड ने सुझाव दिया कि वैभव टेस्ट क्रिकेट में ओपन कर सकते हैं. ये सुनकर हुसैन के चेहरे पर मुस्कान आ गई, लेकिन डूल ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि वो दिन शायद ज्यादा दूर नहीं.

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने कहा, “वह इससे ज्यादा दूर नहीं हैं. यह देखना शानदार होगा. वह टूर्नामेंट (IPL 2026) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. मुझे नहीं पता कि उन्हें कुल कितने अवार्ड्स मिले, लेकिन 15 वर्षीय खिलाड़ी के लिए ये सचमुच कमाल है. ये देखना मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे नहीं पता कि उन्हें किसकी जगह शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन उनके लिए जगह बनाई जानी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान दिल्ली में नहीं भेजेगा अपनी टीम, इस चैंपियनशिप के लिए भारत का न्यौता ठुकराया

शनिवार को BCCI की मीटिंग होनी है, जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का चयन किया जाना है. खबर है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जा चुकी है, इस सीरीज में हमें नया कप्तान देखने को मिलेगा. वैभव सूर्यवंशी के नाम पर भी चर्चा हो सकती है, जो उम्र के हिसाब से अब इंटरनेशनल में खेलने के योग्य हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 16 पारियों में 776 रन बनाए, उन्होंने ऑरेंज कैप समेत कई अवार्ड्स जीते. MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) का अवार्ड भी उन्हीं को मिला. फैंस भी उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए देखने को बेताब हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *